बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले से स्थानांतरित जिला कलेक्टर केव्हीएस चौधरी की विदाई समारोह सामाजिक दूरियों का पालन करते हुये एक सादे समारोह में कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित की गयी।
वही अपने बीच से एक ऊर्जावान एवं सरल, सहज स्वभाव, मिलनसार, गरीब हितैषी व अधिकारी – कर्मचारियों को एक परिवार का सदस्य मानते हुये जिले के चहुंमुखी विकास को तीव्र गति से आगे बढ़ाने वाले कलेक्टर श्री चौधरी का सम्मान करते हुये अधिकारियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि यह शासन की प्रक्रिया है और हम सबका स्थानांतरण होता रहता है और यह जिला बहुत सुंदर जिला है यहां विकास की अभी बहुत आवश्यकता है और यहां की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सहयोग से मॉडल रोड, पेयजल, खाद की रैक, हैण्डपम्पों का उत्खनन, पीडीएस गोदाम भवनों का निर्माण सहित मेडिकल कॉलेज, नवीन जिला चिकित्सालय भवन निर्माण, एयर पोर्ट, आजीविका मिशन स्वसहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में सभी का सक्रिय योगदान रहा।
वहीं कोविड-19 कोरोना महामारी के रोकथाम के लिये जिस तरह से अधिकारी – कर्मचारियों के द्वारा कार्य किये जा रहे हैं वह प्रशंसनीय है और आप सभी निष्ठापूर्वक आगे भी इसी तरह से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जिले के विकास में अपना योगदान देवें।
उक्त अवसर पर वन मण्डल अधिकारी विजय सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज, अपर कलेक्टर बी.के. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे, निगमायुक्त शिवेन्द्र सिंह, सहायक कलेक्टर संघप्रिय सहित जिला परिवहन अधिकारी एसपी मिश्रा के द्वारा अपने-अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री केव्हीएस चौधरी के बेहतर कार्य क्षमता एवं कुशलता की जमकर तारीफ किये।
जिला पंचायत व राजस्व अधिकारियों ने भेंट की स्मृति चिन्ह
कलेक्टर श्री चौधरी का विदाई समारोह का आयोजन जिला पंचायत के सभागार में हुआ और जहां जिला पंचायत सीईओ आईएएस ऋतुराज व अन्य अधिकारियों ने स्वागत सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किये। वहीं जिला पंचायत सीईओ ने कलेक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि जिला पंचायत के कार्यों को कुशल से सम्पादन कराने में कलेक्टर साहब का सक्रिय योगदान रहा है तथा मुझे हमेशा बेहतर मार्गदर्शन मिलता रहा है। जिसके फलस्वरूप आज पंचायतों में बेहतर तरीके से क्रियान्वित हो रही हैं और लक्ष्य की ओर हमारा जिला आगे बढ़ रहा है। तत्पश्चात राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान एडीएम श्री बीके पाण्डेय एवं एसडीएम विकास सिंह, ऋषि पवार, नीलेश शर्मा, रवि मालवीय सहित संयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ, तहसीलदार जितेन्द्र वर्मा सहित उक्त अधिकारियों ने कलेक्टर के कार्यों का बखान करते हुए कहा कि जहां भी रहें उनका मार्गदर्शन मिलता रहे।
इस अवसर पर लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल, टीपी पाण्डेय, आशुतोष द्विवेदी, अभय सिंह, अमित राज व समस्त तहसीलों के तहसीलदार, नायब तहसीलदार मौजूद थे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal