Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आधे घंटे की हल्की बारिश ने सफाई की खुली पोल सफाई के साथ – साथ नया नाला निर्माण करवाने की उठी मांग – मिनाज खान

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र. 39 मेन रोड आईडीबीआई बैंक बैढन के पास आज आधे घंटे की हल्की बारिश होने से सड़क और नाली का बरसाती पूरा पानी अयाज सा मिल परिसर में तेजी से बढ़ते हुये जा घुसा ।

वही स्थानीय बताते हैं कि दोनों तरफ से ढाल होकर बरसाती पानी जमा होता है पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण यह कई वर्षों की समस्या बरकरार है उक्त बरसाती पानी आसपास के मोहल्लों के सड़के – खाली मैदान के साथ साथ घरों में पानी जमा होता है और स्थानीयों को आवागमन में दिक्कतें उतपन्न होती है वही अयाज सा मिल के गेट के पास नल जल के तहत संविदाकार द्वारा पानी चेंबर बना दिया गया है जो चेम्बर खुला रहता है उसमे नाली का गंदा पानी भरा है और वाहन आने – जाने में परेशानियां होती हैं ।

वही आज आनन – फानन में बरसात खत्म होते ही नगर पालिक सिंगरौली द्वारा सफाई कर्मी के साथ जेसीबी मशीन आयी लेकिन नाली की सफाई जेसीबी से नहीं हो सका और सफाई करवाने और नाला निर्माण करवाने की अतिआवश्यकता है क्योंकि वर्षो की समस्या बनी हुई है वहीं पूर्व में कई जगहों पर नगर निगम द्वारा निर्मित नाली को पानी निकासी हेतु तोड़ा गया है जो नाली का पानी मुहल्लों के सड़को में भरा पड़ा है ।

स्थानीय निवासी मिनाज खान बताते हैं कि वैकल्पिक व्यवस्था बनाने हेतु नगर पालिक सिंगरौली द्वारा एक नाला बनवा दिया जाये जो तालाब के पास की तरफ नाली का गंदा पानी की निकासी हो सके और वही सिंगरौली निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...