ग्वालियर- कोरोना पॉजिटिवके मरीज बढ़ने के साथ ही अब सरकार एवं प्रशासन ने आंकड़ो की बाजीगरी का खेल शुरू कर दिया है। दूसरे राज्य एवं जिलों से लोगों के लौटने के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी थी, जिसको कंट्रोल करना प्रशासन के बस में नहीं था। ऐसे में आईसीएमआर की गाइड लाइन का हवाला देते हुए अब सैंपलिंग कम कर दी गई है।
कोरोनामरीज कम करने का फार्मूला, सैंपलिंग कम हुई तो पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ घटा
इतना ही नहीं क्लोज कांटेक्ट में रहने वाले लोगों की सैंपलिंग भी अब 5 दिन बाद कराई जा रही है। इससे मरीजों की संख्या तो कम हुई है, लेकिन परसेंटेज बढ़ गया है। उदाहरण के लिए जब 556 सैंपल की जांच हो रही थी तो 5 मरीज पॉजिटिव निकल रहे थे, जबकि अब 166 सैंपल की जांच में 3 संक्रमित मिल रहे है।
जयारोग्य अस्पताल में 24 घंटे एवं जिला अस्पताल मुरार में कोल्ड ओपीडी का संचालन हो रहा है। 18 मई तक यदि जेएएच में एक शिफ्ट में 92 मरीज पहुंच रहे थे तो 71 की सैंपलिंग हो रही थी। जबकि 19 मई के बाद 118 मरीज यदि पहुंचे तो केवल 51 मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
दरअसल लोग कोरोना से खौफजदा हैं। इसलिए दूसरे राज्य एवं जिलों से आने पर वह खुद ही सैंपलिंग कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं। मगर घंटों लाइन में लगने के बाद जब नंबर आता है तो डॉक्टर लक्षण नहीं होने के कारण सैंपल लेने से ही इंकार कर देता है। जबकि वर्तमान में ग्वालियर जिले में पॉजिटिव मरीजों में से 70 प्रतिशत में कोई लक्षण पाए ही नहीं गए हैं।
क्यों है खतराः-कोरोना पॉजिटिव मरीज की यदि रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर है तो लक्षण नहीं आते हैं। वायरस मरीज को तो पीड़ित नहीं कर पाता है, लेकिन जब ऐसा व्यक्ति कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले के संपर्क में आता है तो उसे नुकसान पहुंचा सकता है। विशेष रूप से बुजुर्ग एवं 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोरोना संक्रमण खतरनाक हो सकता है।
लक्षण किसी में नहीं, मरीज मिल चुके 128-जिले में अब तक 128 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जिसमें से केवल 14 लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए हैं। अधिकांश पॉजिटिव मरीजों को सर्दी जुकाम तक नहीं हुआ था। केवल दूसरे राज्य या जिले से आने पर सैंपलिंग की गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जेएएच की कोल्ड ओपीडी में कैसे आया अंतर
तारीख मरीज पहुंचे सैंपलिंग
17 मई 273 155
18 मई 322 231
19 मई 273 132
20 मई 260 82
21 मई 213 95
22 मई 246 74
23 मई 225 89
24 मई 133 72
25 मई 173 64
26 मई 147 55
27 मई 164 65
28 मई 269 0
(नोटः इसके अलावा जिला अस्पताल मुरार, डबरा सीएचसी सहित मिलीट्री हॉस्पिटल से भी सैंपल पहुंचते हैं। )
सैंपलिंग एवं जिले में पॉजिटिव केस
तारीख सैंपलिंग पॉजिटिव केस
17 मई 437 10
18 मई 346 7
19 मई 556 5
20 मई 384 5
21 मई 340 7
22 मई 529 2
23 मई 270 6
24 मई 113 9
25 मई 342 10
26 मई 129 2
27 मई 166 3
28 मई 269 0
दूसरे राज्य का मरीज तो रिकार्ड में नहीं
गाजीपुर उत्तरप्रदेश निवासी कुछ श्रमिक सालों से मुंबई में रहकर मजदूरी कर रहे थे। लॉकडाउन होने पर वह लोग अपने घर लौटे तो गुना के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलों को जेएएच में भर्ती किया गया। यहां सैंपलिंग होने पर सुरेन्द्र एवं ज्योति पॉजिटिव पाए गए। दोनों की ही मौत हो गई।
सरकार एवं प्रशासन ने आंकड़ो की बाजीगरी का खेल शुरू कर दिया,कोरोनामरीज कम करने का फार्मूला, सैंपलिंग कम हुई तो पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ घटा
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal