ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/05/2020
BK NEWS:सिंगरौली(जमुना सोनी) बैढन कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु “लॉक डाउन” के दौरान 2 महीने से अधिक होने के बावजूद अंतरराज्यीय बस स्टैंड बैढन प्रतीक्षालय के पास ठेला चालक एवं पल्लेदार मुखिया रामलल्लू साकेत अपनी आपबीती बताते हुये कहा कि लगभग 2 महीने से अधिक बीत जाने के बावजूद हर जगह समाजसेवियो और शासन द्वारा राशन वगैरह का किट

पहुंचाया जा रहा है लॉक डाउन में अभी तक शासन की योजनाओ का कोई लाभ नहीं मिला है जब से बस मोटर गाड़ी बंद हुआ है तब से रुपये पैसे के लिए मोहताज हो गये हैं उसी में किसी प्रकार से उधार बाड़ी लेकर काम चला रहे हैं कब तक चलेगा पता नहीं, इसी प्रकार से बस स्टैंड में छोटे पान – चना ठेला दुकान सहित कुल मिलाकर लगभग 50 ठेला पल्लेदार है और कहते है कि जब तक बस घोड़ा गाड़ी नहीं चलेगा इसी पर इसी प्रकार झेलना ही पड़ेगा किसको क्या कहूं, किसको दोष दूं ?
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal