Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में माड़ा पुलिस ने बनाया रिकॉर्ड, एक माह में आठवीं सफलता,ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर को किया जप्त

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//माड़ा:- कहते है कि जब कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी काम असंभव नही लगता यैसे ही कुछ पहलू सिंगरौली जिले में देखने को मिल रहा है सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालते ही पुलिस अधीक्षक अपने सिंगरौली पुलिस टीम में वो हौसला व जज्बा भर रखा है कि सिंगरौली पुलिस असंभव को भी सम्भव कर दिखा रहे है

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी

यैसे में हम बात कर रहे है माड़ा थाना की जिसने एक माह में सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक माह में अवैध कारोबार,जुर्म, अपराध पर शिकंजा कसते हुए आठवीं सफलता प्राप्त करते हुए एक रिकॉर्ड बना डाला है क्योकि किसी थाने के लिए एक माह में लगातार आठ कार्यवाही बहुत बड़ी सफलता मानी जाती है वही आपको बता दे की माड़ा पुलिस ने माह मई के खत्म होते-होते आठवी सफलता प्राप्त कर ली

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे

आपको बता दे माड़ा पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि कथूरा अमिलवान नदी से रात के अंधेरे में लगातार अवैध रेत का परिवहन हो रहा है जिसके बाद माड़ा पुलिस को मुखबिरो से रात्रि 1:30 पर सूचना मिली कि कथूरा अमिलवान नदी में रोजाना रात के समय अवैध रेत का परिवहन ट्रैक्टरों द्वारा किया जाता जिसकी बाद माड़ा पुलिस ने उक्त मामले में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व युवा तेज तर्राट एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में

सिंगरौली एस डी ओ पी नीरज नामदेव

थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत के देखरेख में कथूरा अमिलवान नदी में छापामार कार्यवाही की गई जहाँ नदी में रेत से लदे दो ट्रैक्टरो को जप्त किया गया वही ट्रेक्टर ड्राइवर पुलिस को देखकर भाग निकले।माड़ा पुलिस के द्वारा अपराध क्र 211/2020 धारा 379,414 ताहि. एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया

माड़ा थाना प्रभारी DSP अर्चना शर्मा

वही एक माह में ताबड़तोड़ आठ कार्यवाही की सफलता के बारे में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा और उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये सब पुलिस अधीक्षक सर के चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत उनके निर्देशन और मार्गदर्शन से संभव हो पाया है उन्होंने सभी कार्यवाही का श्रेय अपने अधिकारियों पुलिस अधीक्षक सिंगरौली,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,एसडीओपी सिंगरौली को दिया है

उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत

उक्त कार्यवाही में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा,उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,प्रधान आरक्षक उपेन्द्र सिंह भदौरिया,आरक्षक अनीष सिंह,राहुल सिंह,अशोक यादव,कौशलेंद्र रावत व राकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...