–
ग्वालियर -जिन तीन विधानसभा सीटों पर जिले में उपचुनाव होने हैं, उनमें काेरोना संक्रमितों की संख्या जिले की अन्य विधानसभा सीटों के मुकाबले ज्यादा है। सबसे ज्यादा 35 मरीज डबरा विधानसभा क्षेत्र में हैं।
डबरा ठाकुर बाबा रोड निवासी बर्फ मिल संचालक गंगाराम रोहिरा 76 पुत्र रावलदास रोहिरा की मोत के बाद उनके करीब आधा दर्जन परिजन और उनके करीबी रिश्तेदार संजय जीवतांनी और हीरानंद बोदानी और पास में रहने वाले राजेंद्र गुप्ता गणेश मेडिकल वालों के परिवार के लोग पीड़ित पाए गए इससे पूरा समाज, शहर ,प्रशासन परेशान हुआ, भला हो प्रशासन ,पुलिस के उन अधिकारीयों का जिन्होंने तुरंत कार्यवाही की वर्ण हालत बिगड़ते बीमारी को छिपाया गया गत दिवस भी हीरानंद बोदानी परिवार में एक युवक पॉजिटिव निकला हे जो पूर्व में इंदौर पढ़ाई हेतु रहकर आया हे
इसके बाद उपनगर ग्वालियर में 30 और पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 20 काेरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
इन तीनों में उपचुनाव होने हैं। जिन क्षेत्रों में उपचुनाव नहीं है, उनमें दक्षिण विधानसभा में 16, ग्रामीण में 26 और भितरवार क्षेत्र में तीन मरीज मिले हैं। जिले में काेरोना संक्रमितों की कुल संख्या 132 है, इनमें से दो लोग बाहर के थे।
बाहर से संक्रमण लेकर आने वालों के कारण लगातार बढ़ रही काेरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में सबसे ज्यादा इजाफा ग्रामीण और उपनगर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्रों में हुआ है।
डबरा में दो परिवारों में संक्रमण के चलते हालात बिगड़ गए। डबरा सीट से कांग्रेस की इमरती देवी चुनाव जीतकर मंत्री बनी थीं। ग्वालियर सीट से प्रद्युम्न सिंह तोमर विधायक बनने के बाद मंत्री बने थे। ग्वालियर पूर्व सीट से कांग्रेस के मुन्नालाल गोयल चुनाव जीते थे। अब ये तीनों ही भाजपा के संभावित प्रत्याशी हैं। उपचुनाव के मद्देनजर इन तीनों के साथ ही सभी संभावित उम्मीदवारों ने सक्रियता दिखाने का प्रयास तो किया लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के बंधन के कारण वे मतदाताओं को चेहरा नहीं दिखा सके।
52 में से 8 कंटेनमेंट जोन खत्म, पांच दिन में 20 और खत्म होंगे
संक्रमण लेकर दूसरे शहरों से आने वाले लोगों के कारण जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 52 तक पहुंच चुकी है। जेएएच के दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां के हॉस्टल को भी हाईरिस्क जोन बना दिया गया था। इससे पहले सिल्वर एस्टेट को भी चार मरीज संक्रमित पाए जाने पर हाईरिस्क जोन बनाया गया था। 52 में से 8 कंटेनमेंट जोन को मरीजों के ठीक होने के बाद खत्म कर दिया गया था। शेष 44 में से इस माह के अंत तक सिल्वर एस्टेट, घुसगवां, एसएएफ की 14 बटालियन, कमाठीपुरा माधौगंज, गुड़ागुड़ी का नाका, सागरताल बहोड़ापुर, शीलनगर, जीवाजीगंज, नारायण विहार कॉलोनी गोला का मंदिर, डीडी नगर, चंदन नगर आदि 20 क्षेत्रों से कंटेनमेंट जोन को खत्म कर दिया जाएगा। यदि निर्धारित अवधि के बीच इन क्षेत्रों में कोई नया मरीज मिलता है तो यथास्थिति बनी रहेगी।
विधानसभा स्तर पर कौन से क्षेत्र प्रभावित
डबरा विधानसभा: यहां पर टेकनपुर, पिछोर, ऊषा कॉलोनी, ठाकुर बाबा रोड, जवाहर कॉलोनी आदि क्षेत्र में कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा: सिल्वर एस्टेट, सत्यदेव नगर, डीडी नगर, आदर्श नगर, पिंटो पार्क, नारायण विहार कॉलोनी, जमाहर, नाका चंद्रबदनी, चेतकपुरी, एसबीएच जेएएच कैंपस आदि शामिल हैं।
ग्वालियर विधानसभा: घोसीपुरा, सागरताल, ट्रांसपोर्ट नगर, नारायण काॅलोनी, विकास नगर, चंदन नगर कोटेश्वर, शील नगर, रसूलाबाद, नरसिंह नगर, बदनापुरा आदि शामिल हैं।
ग्वालियर दक्षिण: ढोलीबुवा पुल, कमाठीपुरा माधवगंज, जीवाजी गंज, कदम साहब का बाड़ा, बालाबाई छतरी समाधिया, विजय नगर, 14 वीं बटालियन, आमखो, सिकंदरकंपू, नयापुरा, गुड़ागुड़ी का नाका आदि शामिल हैं।
ग्वालियर ग्रामीण: बेहट, घुसगंवा, रतवई, बड़ागांव और बंधा आदि ग्रामीण क्षेत्र में पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
भितरवार: गोहिंदा, चीनौर, मोहना क्षेत्र भी कोविड-19 की चपेट में है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal