ग्वालियर
गोद लिए गए डबरा के पास ग्राम सहोना में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर पहुंचे। सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सुबह ग्राम पंचायत सहोना पहुंचे।
वहां उन्होंने चल रहे रोड, सामुदायिक भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद गांव वासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने, बार-बार हाथ धोन, मास्क लगाने, सफाई रखने आदि सावधानियां बरतने की बात कही। उन्होंने कहां कोरोना को हर हाल में हराना है। इसके साथ ही मास्क एवं काढ़े के पैकेट वितरित किए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन, जिला ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा भुजबल, जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा, एसडीएम राघवेंद्र पांडेय, नवल भार्गव, हिमांशु परसेडि़या, लाखन सिंह राणा सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
सांसद का किया सम्मान
पिछोर| सांसद विवेकनारायण शेजवलकर बुधवार को पिछोर अंचल में थे। पिछोर अंचल में भ्रमण के बाद वे समाजसेवी व पूर्व मंडी अध्यक्ष जानकी प्रसाद भार्गव के निवास पर पहुंचे, जहां उनका भार्गव द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया
कोरोना से बचाव के लिए सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने बांटा काढ़ा, ग्रामीणों से बोले- मास्क भी लगाएं
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal