Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रायवेट नर्सिंग होम में भर्ती धौलपुर की एक प्रसूता निकली पॉजिटिव

ग्वालियर- शहरवासियों के लिए कोरोना वारयरस को लेकर गत दिवस राहत भरी खबर रही, जीआरएमसी की रिपोर्ट में केवल एक मरीज के सेंपल कोरोना पॉजिटिव निकले। जिसके बाद अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 133 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई सेंपल की रिपोर्ट में भिरतवार के साथ ही धौलपुर की एक प्रसूता कोरोना पॉजिटिव निकली है और यह प्रसूता कौल नर्सिंग होम में भर्ती हैं, इस प्रसूता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसके पति एवं कौल नर्सिंग होम प्रबंधन में काफी देर तक बहसबाजी भी हुई, उसके बाद देर रात इस महिला को सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया है। महिला के पति का कहना था कि आप यहीं इसकी डिलेवरी करें जबकि दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन इस महिला को सरकारी में ले जाने की बात कह रहा था। यह दूसरा मामला है जब कौल नर्सिंग होम में प्रसव के लिए महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है, इससे पहले कौमल जैस्वानी नाम की महिला की रिपोर्ट 9 मई को प्राइवेट लैब से पॉजिटिव निकली थी और जब इसकी जांच सरकारी में कराई गई तो वह निगेटिव निकली थी।

सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुई पहली डिलेवरी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में पॉजिटिव मरीजों के साथ ही अब प्रसूता की डिलेवरी भी हो गई है। सुपरस्पेशलिटी के अधीक्षक डॉ. जीएस गुप्ता ने बताया मंगलवार को मुरैना से आई प्रसूता की डिलेवरी हुई है। इससे पहले तक यहा पर किसी भी महिला की डिलेवरी नहीं हुई थी, प्रसव के बाद महिला सुपरस्पेशिलिटी में ही भर्ती है,जबकि उसका बच्चा केआरएच में भर्ती है।

आयुष का काढ़ा पीकर 12 संक्रमित की रिपोर्ट आई निगेटिव
पॉजिटिव मरीजों के उपचार में आर्वेदिक का काढ़ा भी रंग ला रहा है। आयुष विभाग के डॉक्टरों द्वारा बिरला हॉस्पिटल में भर्ती संक्रमितों को केवल आरोग्य कषाय 20 और मल्टीविटामिन दिए गए। हॉस्पिटल में भर्ती पॉजिटिव संक्रमित की जांच करने पर 12 संक्रमित व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। नोडल अधिकारी डॉ प्रवेश मिश्रा ने बताया कि इन सब संक्रमित व्यक्ति को आयुष पद्धति से निर्मित काढ़ा दिया गया था आयुष विभाग के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। बिरला हॉस्पिटल के डॉक्टरों का भी भरपूर सहयोग मिला।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...