Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

तीन कोरोना पॉजिटिव, एक कांग्रेसी नेता, दूसरा रोहिरा की बर्फ फैक्ट्री कर्मचारी, तीसरा मुंबई से आयाहड़कम्प

ग्वालियर-
डबरा शहर को एक दिन की राहत मिलने के बाद फिर तीन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ गए है। शाम के बाद जब सैम्पलों की जांच रिपोर्ट आई तो उसमें मृतक गंगाराम रोहिरा और मृतक राजेंद्र गुप्ता के अंतिम संस्कार व उठावनी की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री में शामिल दो लोगों सहित तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन तीन में एक मृतक गंगाराम रोहिरा के संपर्क में रहकर काम करने वाला उनका ड्राइवर है, जो बर्फ फैक्र्‌टी तक जुड़ा बताया गया है और जवाहर कॉलोनी में रहता है। दूसरा पॉजिटिव मृतक राजेंद्र गुप्ता के दाह संस्कार व उठावनी की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री में शामिल था, जो शहर का एक कांग्रेसी नेता है। इनका निवास ऊषा कॉलोनी के पास बताया गया है। इसके आलावा तीसरे पॉजिटिव की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री मुंबई से जुड़ी है। वे मुंबई से करीब सात दिन पहले आया था। उसकी जांच कराकर उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। लेकिन इन तीन केसों में शामिल शहर के जो कांग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनके संपर्क में शहर के कई जनप्रतिनिधि और लोगों के आने का डर बड़ गया है। यह किस-किस से मिले, उनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री को प्रशासन खंगालने में लगा है। गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 25 से बढ़कर अब 28 हो गई है। गुरुवार को देर रात प्रशासन की टीम ने तीनों कोरोना मरीजों को ग्वालियर भिजवा दिया।
मृतक गंगाराम रोहिरा, मृतक राजेंद्र अग्रवाल और मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए चार लोगों में शामिल ऊषा कॉलोनी निवासी युवक की की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री में शामिल लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। जहां ऊषा कॉलोनी निवासी सहित कॉन्टेक्ट हिस्ट्री में शामिल 170 से ज्यादा लोगों की जांच कराई गई। इस दौरान एसडीएम राघवेंद्र पांडेय, तहसीलदार नवनीत शर्मा और नगर पालिका सीएमओ प्रदीप सिंह भदौरिया, स्वच्छता अधिकारी अनुपम पाठक मौजूद थे।
मुंबई से लौटा तब बीमार था सिमरिया गांव निवासी युवक

मुंबई से लौटकर जैसे तैसे ग्वालियर दतिया चेकपोस्ट तक पहुंचे सिमरिया गांव निवासी युवक की जब जांच हुई तो वह बीमार पाया गया था। तब कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसे देखते हुए उसे तत्काल क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया था, जो करीब 7 दिनों से क्वारंटाइन सेंटर में ही था। वीरसिंह सिमरिया गांव का रहने वाला है और मुंबई में काम करता था।
170 से ज्यादा की हुई सैंपलिंग

कोरोना के केस बढ़े तो बाजार में निकलना मुश्किल

पिछले 08 दिनों में लगातार 20 से 25 कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद शहर का निरीक्षण करने आए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शहर को पांच दिनों के लिए टोटल लॉकडाउन करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को मंडी का संचालन शुरू कराया जाना है। लेकिन इसी तरह कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ी तो लॉकडाउन खुलना मुश्किल है। शहर की स्थिति ये है कि पिछले 10 दिनों में 28 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। यह बढ़ती संख्या शहर के लोगों और प्रशासन की नींद उड़ा रही है।

होम क्वारंटाइन से परेशान युवक ने खाया जहर

कोरोना संदिग्ध मानते हुए एक युवक को प्रशासन ने बुजुर्ग रोड स्थित शिक्षक कॉलोनी में होम क्वारंटाइन कराया है। लेकिन ये युवक होम क्वारंटाइन रहने से परेशान था और उसने गत शाम घर में ही जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जब जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत बिगड़ी तो उसके परिजन उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। युवक का नाम मोनू भदौरिया बताया गया है। उसके परिजन एक दुकानदार से मदद लेकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
जो तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। कई नाम सामने भी आए हैं, जो कांग्रेस नेताओं के हैं। तीन पॉजिटिवों में एक युवा मुंबई से आया था। इसे हमने संदिग्ध मानते हुए कुछ दिन पहले क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया था।
नवनीत शर्मा, तहसीलदार, डबरा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...