ग्वालियर-
2 लाख आबादी की डबरा तहसील में कोरोना वायरस की एंट्री ने पूरे जिले को डरा दिया है। 10 दिन में 27 पॉजिटिव केस यानि कोरोना की चेन ब्रेक नहीं हो रही है। हर दिन पॉजिटिव केसों से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हैरान है। ग्वालियर में कोरोना के संक्रमण के केसों के बीच डबरा का अचानक कुछ दिनों में सबसे बड़ा एपिसेंटर जैसा बनकर सामने आना टेंशन की बात है। कांटेक्ट हिस्ट्री, ट्रेवल हिस्ट्री से लेकर जिला प्रशासन ने कोरोना रोकथाम के लिए इंफॉर्मेशन, एज्युकेशन और कम्युनिकेशन का अभियान भी शुरू कर दिया है। सैंपलिंग का आंकड़ा 700 पार है। अभी तक की पतारसी में यही सामने आया है कि मार्च में इंदौर से आई युवती से कोरोना करियर हुआ और परिवारों से पड़ोसियों तक फैलता गया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अब पहली प्राथमिकता और चुनौती डबरा में कोरोना की चेन तोड़ना है।
डबराः कोरोना की एंट्री
12 मई- वृद्व गंगाराम रोहिरा76 की ग्वालियर अस्पताल में मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट
15 मई-वृद्व गंगाराम रोहिरावाले परिवार से चार और पॉजिटिव केस सामने आए और एक डबरा का ही केस आया
16 मई-वृद्व के संपर्क वाले दूसरे परिवार के 6 लोग पॉजिटिव आए,इसी दिन कांटेक्ट हिस्ट्री के दो और आए।
17 मई-दूसरे वाले परिवार के 3 पाजिटिव और सामने आए और एक पड़ोसी परिवार का व्यक्ति पॉजिटिव आया।
18 मई-इसी परिवार के रिश्तेदारों में दो और पॉजिटिव सामने आए और एक परिवार का पॉजिटिव केस आया।
19 मई-वृद्व के संपर्क वाले परिवार से दो और पॉजिटिव केस आए और एक केस अलग परिवार का आया।
21 मई-दो अलग अलग डबरा के ही लोग पॉजिटिव आए
22 मई-एक केस वृद्व के संपर्क वाले परिवार की रिश्तेदारी का सामने आया।
दो परिवारों का संपर्क और लगातार केस
पहले केस वाले परिवार की एक युवती इंदौर से मार्च महीने में यहां आई और इसे ही प्रशासन कोरोना करियर मान रहा है। युवती से उसके माता पिता और फिर दादा-दादी संक्रमित हुए और इसके बाद इनके संपर्क वाला दूसरा परिवार संपर्क में आया। इन दोनों परिवारों में दो लोगों की रोज मिलने वाली दोस्ती है जिसे बड़ा प्वाइंट माना गया है।
4 कंटेनमेंट, 400 घरों का सर्वे, 700 सैंपलिंग
डबरा में अभी 22 मई तक चार कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। अभी तक की स्थिति में 400 घरों का सर्वे कराया जा चुका है। वहीं सैंपलिंग का आंकड़ा 700 पहुंच गया है और पिछोर को मिलाया जाए तो सैंपलिंग का आंकड़ा 1200 हो चुका है।
आईईसी अभियानः चेन ब्रेक का दावा
जिला प्रशासन डबरा क्षेत्र में खासकर इंफॉर्मेशन, एज्युकेशन और कम्युनिकेशन (आईईसी) पर फोकस किया है जिसके तहत कंटेनमेंट जोन के आसपास के एरिया से लेकर पूरे डबरा में कोरोना रोकथाम की सावधानियों को मुनादी, पोस्टर व बैनर से लेकर अन्य माध्यम से बताया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि कोरोना से जब तक लोग खुद सावधान नहीं होगे, इसके रोकना आसान नहीं है। वहीं डबरा में क्वारंटाइन लोगों के लिए काढ़ा भी प्रशासन द्वारा भिजवाया जा रहा है।
कोरोना पॉजिटिव लोगों की डिमांडः घर करने दो केयर
डबरा के कोरोना पॉजिटिव लोगों की ओर से यह डिमांड की गई है कि उन्हें घर रहकर अपनी सुरक्षा करने दी जाए, वे ट्रीटमेंट से लेकर सभी उपाय फॉलो करेंगे। प्रोटोकॉल में ऐसा संभव नहीं है इसलिए नियम अनुसार ही रहना होगा। पॉजिटिव मरीज को आईसोलेट करने का प्रावधान है।
आईईसी पर फोकस
डबरा में कोरोना के लगातार मरीज सामने आए हैं। प्रमुखता के साथ प्रशासन का फोकस डबरा पर है और संक्रमण को रोकने के प्रयास जारी हैं। आईईसी के माध्यम से चेन ब्रेक की जाएगी और कुछ दिनों में कंट्रोल सामने आएगा।
कौशलेंद्र विक्रम सिंह,कलेक्टर
कंट्रोल में होगा संक्रमण
दो परिवारों में ज्यादा केस आए हैं। डबरा में कंटेनमेंट क्षेत्र के सर्वे व सैंपलिंग पर फोकस है। इसके अलावा हर कांटेक्ट हिस्ट्री व इनपुट को वेरीफाई किया जा रहा है। गत दिवस आई सैंपल रिपोर्ट में राहत है क्योंकि चेन नहीं सामने आई। हर रोज हम समीक्षा कर रहे हैं और कोरोना संक्रमण को कंट्रोल में करेंगे।
राघवेंद्र कुमार पांडेय,इंसिडेंट कमांडर व एसडीएम,डबरा
2 लाख आबादी की डबरा तहसील में कोरोना वायरस की एंट्री ने पूरे जिले को डरा दिया
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal