Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शराब दुकान नहीं खोलने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट-सरकार सख्त,

भोपाल – शराब ठेकेदारों को लेकर सरकार सख्त हो गई है। शुक्रवार को सरकार ने ठेकेदारों को चेतावनी जारी करते हुए दुकानें खोलने के लिए पांच दिन का समय दिया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 27 मई तक यदि शराब की दुकानें नहीं खोली जाती है, तो ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार नए विकल्प पर सहमति देंगे, उन्हें शासन का राजस्व सुरक्षित रखते हुए अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। जो नए विकल्प का लाभ नहीं लेना चाहते, वह सरकार की पूर्व नीति के तहत ठेका संचालित करने के लिए बाध्य होंगे। जो ठेकेदार पूर्व नीति के अनुसार राशि नहीं देंगे, शर्तों का पालन नहीं करेंगे या दुकान का संचालन नहीं करेंगे, उनके दुकान की राशि राजसात कर ली जाएगी। उधर, वाणिज्यक कर विभाग ने बैंग गारंटी के लिए 22 तारीख की समय सीमा बढ़ाकर 24 मई कर दी है। अब इन प्रकरणों को 24 मई को अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

मामला अब न्यायालय में

सरकार को जो भी निर्णय लेना है लेती रहे। भले ही हमारे ठेके ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दे, मगर हम तब तक अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे, जब तक हमारी शर्तों को नहीं माना जाता है। सरकार पान की दुकान, होटल खोलने की अनुमति नहीं दे रही, लेकिन शराब दुकानें खोलने के लिए हम पर दवाब बना रही है। अब पूरा मामला न्यायालय में चल रहा है। इस संबंध में जो भी निर्णय होना है, वह न्यायालय से ही होगा। हामिद खान, संगम ट्रेडर्स लिकर

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...