Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही, डबरा में 4, बेहट में 3 नए मरीज, ग्वालियर में अब तक 71 संक्रमित, इनमें 20 स्वस्थ हुए

ग्वालियर. कोरोना संक्रमितों की संख्याजिले में बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले के डबरा में 4 और बेहट में तीन नये मरीजों की पुष्टि हुई। इन्हें मिलाकर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 71 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि इलाज के बाद अब तक 20 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर पहुंच चुके हैं।

डबरा में पॉजिटिव मिले चार मरीजों में एक तो 10 मई को कोरोना के संक्रमण से मरे 76 वर्षीय गंगाराम रोहिरा का रिश्तेदार है। बाकी तीन, 8 मई को संदिग्ध परिस्थिति में दम तोड़ने वाले 76 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता के परिवार के हैं।
इन्हें मिलाकर रोहिरा और गुप्ता परिवार के 9-9 लोग अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा मुरार के बेहट में अहमदाबाद से आए परिवार के दो सदस्य आैर उज्जैन से आया एक छात्र भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह ग्वालियर में रविवार को 7 नए मरीज सामने आए हैं।
उधर भिंड में दो और मुरैना में 5 नए मरीज पाए गए। इनमें भिंड के मोतीपुरा निवासी ममता (30) 12 मई को अहमदाबाद से और कोट रोरा नयागांव निवासी राजवीर सिंह (21) 14 मई को मुंबई से भिंड आए थे। जबकि मुरैना में अंबाह के लोलकी के रूअर गांव में अहमदाबाद से लौटे संक्रमित पति-पत्नी के बाद उनके परिवार के 3 सदस्यों के साथ ही पीपरीपूठ व रतनबसई में भी 1-1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकले हैं। लोग अहमदाबाद से मुरैना आए थे।

डबरा : रोहिरा और गुप्ता परिवार के अब तक 9-9 सदस्य संक्रमित

कपूरी देवी (32), बेहट
अहमदाबाद में पानी पूरी बेचने का धंधा करने वाले देवेंद्र कुशवाह की पत्नी कपूरी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 10 मई को अहमदाबाद से यहां आई थी। इसके साथ ही परिवार के एक और सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है।

भारत सिंह कुशवाह (32), बेहट

भारत सिंह भी बड़े भाई देवेंद्र और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 10 मई को अहमदाबाद से आया है। शुक्रवार को उसका सैंपल हुआ, तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। हालांकि उसका कहना है कि उसे किसी तरह की परशानी नहीं है।

सूरज मिश्रा (19), बेहट

बेहट निवासी सूरज उज्जैन में दंदरौआ धाम वेद विद्यापीठ में रहकर वेदों की शिक्षा ले रहा है। 10 मई को बाइक से सूरज अपने दोस्त मुरैना निवासी शिवम के साथ ग्वालियर आया। शिवम मुरैना चला गया। शुक्रवार को सूरज का सैंपल हुआ जो पॉजिटिव आया है।

महेश चंद्र (68), चंद्रकांता (65) दिव्यांशी गुप्ता (14), ठाकुर बाबा रोड डबरा

8 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में दम तोड़ने वाले राजेंद्र गुप्ता के परिवार में भाई महेश, भाभी चंद्रकांता और नातिन दिव्यांशी (14) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके पहले शनिवार को पंकज गुप्ता, अनुज गुप्ता, देवा बाई गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, सुमन गुप्ता और राहुल गुप्ता के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

सिमरन (46), ठाकुर बाबा रोड डबरा

दिनेश कुमार की पत्नी सिमरन वेदानी कोरोना से मरने वाले गंगाराम रोहिरा के रिश्तेदार हैं और उनके घर के सामने रहते हैं। 10 मई को सिमरन अपनी जिठानी दीपा वेदानी के साथ गंगाराम रोहिरा के घर शोक व्यक्त करने गई थी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...