ब्रेकिंग न्यूज़ – सिंगरौली जिला भी हुआ कोरौंना से चिन्हित ।
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली :- गढ़वा थाना अंतर्गत ग्राम रमडीहा तहसील चितरंगी का निवासी 19 वर्षीय युवक 15 मई को मुंबई से उत्तर प्रदेश की घोरावल के रास्ते अपने ग्राम रमडीहा आया।

गढ़वा थाना प्रभारी अनुसार युवक को रात भर उसे गाँव के खलिहान में रखा गया था जिसकी सूचना स्वाथ्य विभाग को दी गयी उसके बाद स्वाथ्य विभाग द्वारा युवक को अस्वस्थ होने के कारण उसे 16 मई को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था CMHO सिंगरौली अनुसार युवक को ऊपर से कोरोना वायरस की कोई लक्षण दिखाई नही दे रहा था सांका बस उसका सैंपल जबलपुर भेजा गया था।
देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार पॉजिटिव पाया गया है। बेहतर चिकित्सा व्यवस्था हेतु इस व्यक्ति को सुबह रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया है।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal