ग्वालियर-फाॅरेस्ट गार्ड दीपू राणा बांस की कटाई की सूचना पर दो वन मजदूरों के साथ गश्त करने निकले फाॅरेस्ट गार्ड दीपू राणा (24) की एक शिकारी ने गाेली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह सनकुआं के जंगल में हुई। राणा को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपी बाज का शिकार करने जंगल में आया था। एसडीओपी प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि सुबह आठ बजे जंगल में बांस के पेड़ों की कटाई की खबर मिलने पर दीपू राणा मजदूर हरदास शर्मा और राजू आदिवासी के साथ बाइक से जंगल गए थे, लेकिन उन्हें लकड़ी तस्कर नहीं मिले। लाैटते वक्त उनका सामना जंगल में रामपुरा गांव के रामकिशन मोंगिया से हाे गया। वह बाज का शिकार कर चुका था। राणा ने उसे पकड़ने की काेशिश की ताे उसने उन पर बंदूक से गाेली चला दी। आरोपी फरार है
फॉरेस्ट गार्ड को बाज के शिकारी ने गोली मारी, माैत
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal