Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एसडीएम ने जरूरतमंदों को बांटा 10-10 किलो गेहूं, एसडीएम ने केंद्रों का किया निरीक्षण

ग्वालियर- डबराशहरी में क्षेत्र में बेसहारा लोगों को10-10 किलो गेहंू बांटा जा रहा है
लॉकडाउन के कारण रोजगार न होने केे चलते कई लोगों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है । इस संकट के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है । जिसके चलते बेघर और बेसहारा लोगों के लिए शहरी क्षेत्र के लिए शासन द्वारा 400 क्विंटल गेहूं भेजा गया है । सोमवार को एसडीएम राघवेंद्र पांडेय ने इस गेहूं को जरूरतमंदों की बस्तियों में जाकर वितरित किया गया ।
गौरतलब है कि प्रत्येक जरूरतंमद परिवारों को 10-10 किलो गेहूं का वितरण किया जा रहा है । यह गेहूं जनप्रतिनिधियों द्वारा गई सूची के अनुसार उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वितरित किया जा रहा है । लेकिन कई परिवार सूची में आने से रह गए हैं । सोमवार को एसडीएम राघवेंद्र पांडेय, शहर के बल्ला का डेरा पर रह रहे लोहपीटा की बस्ती में पहुंचे और उन्हें गेहूं का पैकेट वितरित किए । इसके साथ ही अमरपुरा खेरी स्थित उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचे और गेहूं वितरण कार्य का निरीक्षण किया । इस दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरभि जैन सहित अन्य कई लोग मौजूद थे ।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...