भोपाल
कमल नाथ पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव की तरह आगामी उपचुनाव में भी जनता द्वारा भरोसा जताने की उम्मीद जताई है। उन्हें इस बात का भरोसा है कि कांग्रेस फिर सत्ता में लौटेगी। विधानसभा की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की क्या स्थिति रहने वाली है और क्या सत्ता में वापसी के आसार है? इस सवाल का कमल नाथ ने सवालिया लहजे में जवाब दिया। उन्होंने कहा, जिन 24 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, उनमें से 20 से 22 सीटें कांग्रेस जीतेगी तो क्या मौजूदा सरकार टिक पाएगी।
कांग्रेस फिर सत्ता में लौटेगी
22 लाख से ज्यादा किसानों के कर्ज माफ किए
कमल नाथ ने कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 22 लाख से ज्यादा किसानों के 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ कर दिए गए थे, सात लाख किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ हो चुके थे। अब वहीं दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाने की तैयारी थी। यह तथ्य कोई भी इंटरनेट पर जाकर देख सकता
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal