ग्वालियर – पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गलती का प्रायश्चित करने बेटे को साथ लेकर कांच मिल में सार्वजनिक टॉयलेट साफ किया और कचरा उठाकर फेंका। तोमर ने कहा कि चितंन करने पर अहसास हुआ कि अहंकार पतन का कारण बनता है। इसी अहंकार को समाप्त करने के लिए बेटे की सहमति से आज एक घंटे साफ-सफाई करने का निर्णय लिया। वे यह भी बोले- इस प्रायश्चित में केवल पश्चाताप है, कोई राजनीति नहीं।
दरअसल, पूर्व मंत्री के बेटे रिपुदमन उर्फ सागर तोमर 5 दिन के श्वान का इलाज कराकर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। मास्क लगा नहीं होने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। तब पूर्व मंत्री का बेटा पुलिस को रौब दिखाकर बिना चालान भरे वहां से निकल आया। साथ ही पुलिस वालों को धमकी दी की बंगले पर बुलाकर बताऊंगा कि मैं कौन हूं। जब सोशल मीडिया पर रिपुदमन का यह वीडियो वायरल हुआ तो प्रद्युम्न सिंह तोमर बेटे को लेकर उसी प्वॉइंट पर पहुंचे। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को बुलाकर रेडक्रोस की रसीद कटवाने के साथ बेटे से से भी माफी मंगवाई।
पूर्व मंत्री तोमर ने पत्नी के साथ अपने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने फिर माफी मांगते हुए कहा कि अहंकार पतन का कारण बनता है। इस अहंकार का टूटना जरूरी है, इसलिए बेटे की सहमति से उन्होंने निर्णय किया है कि वह एक घंटे क्षेत्र में सफाई करेंगे। इसके बाद दोपहर 11ः30 से 12ः30 बजे तक कांच मिल में टॉयलेट साफ किया और कचरा उठाकर भी फेंका। बता दें मंत्री पद पर रहते हुए भी प्रद्युम्न सिंह तोमर नाले में उतरकर सफाई कर सबको चौंका दिया था।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal