Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

फोन पर किसी दूसरे को गाली दे रहा था पड़ोसी को लगा उसे कह रहा है, फायरिंग, 6 पकड़े चली गोलियां, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

ग्वालियर- किसी दूसरे को फोन पर गाली दे रह था पड़ोसी को लगा उससे कह रहा है। इस पर विवाद हुआ और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। करीब 5 से 6 गोलियां चलीं। घटना  बिजौली गांव की है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को निगरानी में लिया है। दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना के 24 घंटे के बीच शाम सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। रायफल व कट्टा भी बरामद हुआ है।बिजौली गांव में रहने वाले महेन्द्र पुत्र भारत जाटव के परिवार की पास ही रहने वाले दयाराम खटीक से पुरानी रंजिश चल रही है। गुरुवार शाम दयाराम हैंडपंप पर पानी भरने जा रहा था। इसी समय महेन्द्र किसी से मोबाइल पर जोर-जोर से गाली देकर बात कर रहा था। दयाराम को लगा कि उसे गाली दे रहा है। उसने विरोध किया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। कुछ ही देर में महेन्द्र की ओर से उसका भाई वीरू जाटव व भतीजा दीपू उर्फ दीपक आ गए, इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इधर दायाराम की ओर से पुरुषोतम व मनीष खटीक आ गए। यहां से भी गोलियां चलीं। झगड़ा व फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला। जाटव पक्ष मौके से भाग गया, लेकिन दयाराम, मनीष व पुरुषोतम थाने पहुंच गए। पुलिस ने इनकी शिकायत पर महेन्द्र व उसके परिवार के 3 सदस्यों पर मारपीट, पथराव व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। शुक्रवार शाम तीनों आरोपितों के बिजौली गांव में एक खेत में छिपे होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर व एसआई सुरजीत सिंह परमार ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर महेन्द्र, दीपू और वीरू तीनों को गिरफ्तार किया है। इनसे पता लगा कि दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की थी। उनके खिलाफ भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दयाराम, पुरुषोतम व मनीष खटीक को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 12 बोर की रायफल, 315 बोर के कट्टे व कारतूस बरामद किए गए हैं

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा का निरीक्षण

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने कलेक्टर को बांधी राखी कलेक्टर ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद ...