Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड से भागा कैदी को पुलिस ने पकड़ा वार्ड के बाहर बंद ताला पीछे चैनल गेट के ऊपर से फरार हुआ था कैदी कोतवाली थाना प्रभारी व आरक्षक जीतेन्द्र सिंह हुये सम्मानित

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन पुराना जिला चिकित्सालय बैढन के आईसोलेशन वार्ड में उपचारार्थ कैदी शुक्रवार की सुबह आईसोलेशन वार्ड के पीछे के एरिया में चैनल गेट के ऊपर लगी जाली के स्पेस से निकलकर भाग गया था वही वार्ड के सामने का गेट ताला लगाकर बंद किया गया था और गार्ड भी लगाये गये थे इसके बावजूद भी पीछे के रास्ते से आरोपी फरार हो गया था। 

घटना की सूचना मिलने के बाद हरकत में आयी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी को जयंत की एरिया से गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम की घोषणा की गयी थी जिसमें कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक – अरूण पाण्डेय व आरक्षक- जितेन्द्र सिंह सेंगर को उक्त त्वरित कार्यवाही के लिए सम्मानित करने की घोषणा की गयी है । 

वही मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 1 मई को सुबह इस आशय की सूचना प्राप्त हुयी कि जिला चिकित्सालय बैढन में उपचार हेतु भर्ती कैदी ओमप्रकाश उर्फ सुरेश पिता- ददई बसोर निवासी ग्राम – डिगवार थाना – गढ़वा जिला सिंगरौली का जो 23 अप्रैल को थाना गढ़वा से धारा 354 भा.द.वि. एवं 8 पास्को अधिनियम के प्रकरण में गिरफ्तार होकर जिला जेल बैढन भेजा गया था जहां आरोपी जिला जेल में निरूद्ध था उक्त आरोपी को जेल अधीक्षक जिला जेल पचौर बैढन द्वारा स्वास्थ्य खराब होने से दिनांक 26 अप्रैल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां आरोपी उपचाररत था और आरोपी ओम प्रकाश बसोर को जिला चिकित्सालय द्वारा “कोविड -19” हेतु बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था कैदी की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस लाईन सिंगरौली से अस्पताल गार्ड लगाये गये थे।

उक्त आईसोलेशन वार्ड में अस्पताल प्रबंधक द्वारा वार्ड के बाहर गेट में ताला बंद किया गया था जो आईसोलेशन वार्ड के बाहर गेट के पास सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे आयुसोलेशन वार्ड में अस्पताल प्रबंधन द्वारा ताला बंद किये जाने से कैदी गार्ड के सीधे निगाह में नहीं था वही आज सुबह कैदी ओमप्रकाश के फरार होने की सूचना गार्ड कमाण्डर को प्राप्त होने पर गार्ड कमाण्डर प्र.आर. राजाराम मांझी पुलिस लाईन सिंगरौली द्वारा थाना बैढन में आरोपी होने के फरार होने के संबंध में सूचना दी गयी जिस पर अप. क्र. 358/20 धारा 224 भादवि. का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और आरोपी के फरार होने की सूचना जिला पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली को दी गयी जिस पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश पाठक एवं थाना प्रभारी बैढन निरीक्षक – अरूण कुमार पाण्डेय को तत्काल टीमे बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जिस पर पॉच अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया जिस पर पाँच अलग-अलग टीमें बनाकर कुछ पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस में आरोपी की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया पुलिस की सक्रियता पूर्वक की गयी कार्यवाही से आरोपी ओमप्रकाश को फरार होने के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस द्वारा पुन: जयंत एरिया में भागते हुये गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ पर कैदी द्वारा आईसोलेशन वार्ड के पीछे के एरिया में चैनल गेट के ऊपर लगी जाली के स्पेस से निकलकर भागना बताया गया । 

उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक- अरूण कुमार पाण्डेय, आरक्षक- जीतेन्द्र सिंह सेंगर की अहम भूमिका को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक को 2500-2500 रूपये के नकद पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है ।

www.badhatakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...