Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भर्ती मरीजो के परिजन और जरुतरमन्दों को भोजन पैकेट किया गया वितरित आदर्श व्यापार मंडल ने जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में उपचार हेतु

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन महामारी कोरोना वायरस “कोविड-19” के संक्रमण से बचाव हेतु “लॉक डाउन” होने के कारण आदर्श संयुक्त व्यापार मंडल बैढन द्वारा न्यू जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर परिसर में उपचार हेतु भर्ती मरीज के आये हुये परिजनों को आज दोपहर में 60 भोजन पैकेट जिसमे दाल – चावल, पूड़ी – सब्जी और अभी शाम को 70 पैकेट पूड़ी – सब्जी दिया गया और इसके पूर्व में इंडियन रेडक्रास सिंगरौली द्वारा सुबह – शाम भोजन पैकेट दिया जा रहा था जो अब बन्द हो चुका है ।

इसके पूर्व में व्यापार मंडल द्वारा 6 अप्रैल को सुबह – शाम कुल मिलाकर 430 पैकेट भोजन तैयार करवाकर जिसमे सेलटर होम में कोरेनटाइन हुये के साथ साथ बाहर के फंसे हुये मजदूर व जरूरतमन्दों को व्यापारियों द्वारा दिया जा चुका है ।

मौक़े पर उपस्थित मुख्य रूप से राजाराम केशरी (व्यापार मंडल अध्यक्ष), अभिलाष जैन, (उपाध्यक्ष),सचिव-अजय जायसवाल, सहसचिव – नीरज कारीवाल, सदस्य- शैलेन्द्र जायसवाल, जितेंद्र सिंह, अजय अग्रवाल, सुरेन्द नोतवानी, अनिल सोनी सहित अन्य व्यापारियो का सहयोग रहा ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...