ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/04/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – दीपक वर्मा) बैढन न्यू जिला अस्पताल ट्रामा सेन्टर में इलाज हेतु भर्ती सर्पदंश से उपचार के दौरान लगभग 15 वर्षीय किशोर सम्पत उपाध्याय पिता-शशिकांत उपाध्याय निवासी- तेलगवां की हुई मौत परिजनों मे पसरा सन्नाटा ।

वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय रहते ठीक से उपचार हुआ होता तो आज यह दिन नही देखना पड़ता है वही डाक्टरो ने गंभीरता से लेकर उपचार करने में रुचि दिखाई होती तो बच्चे की मौत न हुई होती वही परिजनों बताते हैं कि कल रात लगभग 12:00 बजे नया जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में लाया गया था और इसके बाद डॉ.आर.बी. सिंह से सम्पर्क किया जहां जिला अस्पताल में रात में सर्पदंश उपचार किट नही थी जिला अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. आशीष पाण्डेय के देखरेख में केवल अस्पताल में पानी बोतल चढ़ता रहा था फिर आज सुबह भाजपा कार्यकर्ता ने देवसर विधायक – सुभाष रामचरित्र वर्मा को जानकारी दी तब उन्होंने जिला अस्पताल के ड्यूटी में रहे डॉक्टरों को बोलकर किट उपलब्ध करवाया गया तब उपचार शुरू हुआ जिसमें आज दोपहर लगभग 12:30 बजे सर्पदंश से पीड़ित किशोर ने दम तोड़ दिया और आरोप – प्रत्यारोप लगना स्वावभाविक है वही परिजन के लोग बताते है कि जहरीला सांप करैत ने काटा था किशोर ने उसी साँप को जिन्दा अपने हाथ से पकड़कर डिब्बा में बन्द कर दिया है जो करैत साँप अभी जिन्दा है किशोर के प्राण पखेरू उड़ चुके है परिजनों के लोगो का रो- रोकर बुरा हाल हो गया वही अपने कलेजे को टुकड़े के साथ लगभग 15 वर्ष से जो गुजारा हो मां – बाप भाई पर क्या बीतती होगी वही कुछ दिन जिला अस्पताल में टेटनस का इंजेक्शन व सिरिंज न होने से बाजार से लोगों खरीदना पड़ता है ।
वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया भी जाहिर करते हुये उपचार व्यवस्था में सुधार लाने की माँग की है ताकि समय रहते दवा उपचार से जिंदगी बचाया जा सके ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal