Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला प्रशासन से सवाल – भाजपा नेता किस आधार पर मजमा लगाकर आर्थिक सहायता बांट रहे,शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा

लॉकडाउन में शादी के लिए परमिशन जरूरी, मदद की आड़ में भाजपा नेताओं को खुली छूट
ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने जिला प्रशासन से सवाल किया है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नागरिकों पर एफआइआर व चालान किए जा रहे हैं। शादी के लिए परमिशन जरूरी है। भाजपा नेता किस आधार पर मजमा लगाकर आर्थिक सहायता बांट रहे हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन से पूछा कि पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल किस निधि से सहायता
ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने जिला प्रशासन से सवाल किया है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर नागरिकों पर एफआइआर व चालान किए जा रहे हैं। शादी के लिए परमिशन जरूरी है। भाजपा नेता किस आधार पर मजमा लगाकर आर्थिक सहायता बांट रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से पूछा कि पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल किस निधि से सहायता राशि बांट रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन सरकार के दबाव काम कर रहा है।

डॉ.देवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम शिवराज सिंह चौहान देश व प्रदेश में सख्ती के साथ लॉकडाउन करने की अपील कर रहे हैं। दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के जिलाध्यक्ष व नेता लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। जिला प्रशासन भी सरकार के दबाव में इनके सामने नतमस्तक नजर आ रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा में थे तो कांग्रेस व भाजपा को कोसते थे। अब भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस के संबंध में उल्टा सीधा बोल रहे हैं। मुन्नालाल गोयल को नैतिकता के नाते बताना चाहिए कि वह इस्तीफा देने के बाद किस निधि से सहायता राशि वितरित कर रहे हैं। जिला प्रशासन को इन लोगों के खिलाफ भी लॉकडाउन के उल्लंघन की कार्रवाई करनी चाहिए

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...