Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रणनीति बनाने में लगा प्रशासन ,अब बारीक प्लानिंग बनाकर ही बाजार खोलने का लेगा निर्णय

ग्वालियर

स्टैंड एलोन पैटर्न परशहर को खोलने की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन के पास अपनी प्लानिंग खोलते ही अब हर बाजार और दुकानदारों के फोन पहुंचने लग गए हैं। बाजार-दुकानदारों की इतनी बैचेनी देख फिलहाल प्रशासन ने अब बारीक प्लानिंग बनाकर ही बाजार खोलने का निर्णय लिया है। कारण यह कि स्टैंड एलोन पैटर्न में भी शहर की हजारों दुकानें शामिल हैं,ऐसे में सबको खोलना नुकसानदायक हो सकता है। अब प्रशासन ऐसी रणनीति बनाने में लगा है कि कंट्रोल मोड में बाजार खुले और कोरोना के संक्रमण का बढ़ने का भी डर न हो। सोमवार की सुबह से जिला प्रशासन के स्टैंड एलोन मोड पर बाजार खोलने की घोषणा के बाद बाजारों की बैचेनी प्रशासनिक अफसरों तक पहुंचने लगी। बाजार व उनके प्रतिनिधि फोन करने लगे। प्रशासन की तैयारी में अभी दो से तीन दिन लग सकते हैं या फिर तीन मई के लॉकडाउन के बाद ही प्लान फायनल किया जाएगा।

ज्ञात रहे कि केंद्र सरकार से हॉटस्पॉट जोन,शॉपिंग मॉल व कॉम्प्लेक्सेस को छोड़कर कॉलोनी व छोटे बाजारों को सुरक्षा मापदंडों के साथ खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद से आमजन की गफलत और बढ़ गई है कि केंद्र से आदेश आ चुके हैं तो ग्वालियर कब खुलेगा और किस तरह से खुलेगा। इन आदेशों के बाद ही जिला प्रशासन ने स्टैंड एलोन पैटर्न पर ग्वालियर के बाजारों को खोलने का निर्णय लिया है जिसमें सोमवार से आवेदन मंगवाने का दावा किया गया था लेकिन स्टैंड एलोन में भी बड़ी संख्या में दुकानें हैं जिनमें से सभी को नहीं खोला जा सकता है,इसलिए अब इसकी बारीक प्लानिंग की जा रही है।

क्यों नहीं खोला जा रहाःइसलिए

1-बाजारों को प्रशासन अगर स्टैड एलोन पैटर्न पर भी खोलता है तो मुरार,ग्वालियर,लश्कर में एकल दुकानें की भरमार है,यह इतनी संख्या में हैं कि खुलते ही बडी संख्या में पब्लिक मूवमेंट बढ़ जाएगा। इसलिए एकल दुकानें कितनी संख्या में और किस इलाके में कैसे खोली जाएंगी,यह पिन प्वाइंट प्लानिंग करना होगी।

2-ग्वालियर शहर में दो ही मॉल हैं जिसमें एक फूलबाग व एक स्टेशन बजरिया है इसके अलावा शॉपिंग कॉप्लेक्स भी चुनिंदा ही हैं। अधिकतर ग्वालियर का बाजार एकल सेक्टर मोड के साथ दुकानों वाला है इसलिए यहां ज्यादा परेशानी है। ऐसे में सेक्टर वाइज और संख्या वाइज निर्धारण एक बड़ी समस्या है।

3-स्टैंड एलोन पैटर्न पर यदि प्रशासन बाजार खोलेगा भी तो प्रशासन से लेकर पुलिस तक को निगरानी के साथ सुरक्षा मापदंड और पब्लिक मूवमेंट पर निगरानी रखना होगी। अभी प्रशासन सीमाओं पर पहरे से लेकर सैंपलिंग,कांटेक्ट ट्रेसिंग,राशन वितरण व लॉकडाउन की व्यवस्थाओं में है और दुकान खुलते ही निगरानी और बढाने के लिए तैयारी करना होगी।

प्लानिंग चल रही है

स्टैंड एलोन पैटर्न पर बाजारों को खोलने की तैयारी चल रही है। एकदम सब नहीं खोला जाएगा क्योंकि आगे आने वाला समय और कठिन है। बाहरी लोगों को रोकना और शहर में सर्वे से लेकर हर चीज पर भी नजर रखना है। बारीक प्लानिंग के साथ ही कुछ दिनों में खोलने पर विचार किया जा रहा है।

कौशलेंद्र विक्रम सिंह,कलेक्टर

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...