सोनभद्र/म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चैरी में सोमवार दोपहर 1 बजे घर के अंदर ही किशोरी ने फन्दा लगा कर झूल गयी हादसे के वक्त किशोरी की दो बहनें घर पर मौजूद थी जो अन्य कार्यो में ब्यस्त थी,बहन को फंदे पर झूला देख बहनों ने हल्ला किया तो मौके पर पहुँचे भाई द्वारा फन्दे से उतार आनन फानन में निजी साधन द्वारा म्योरपुर अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सको द्वारा देखते ही किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल अधीक्षक डाक्टर फिरोज आबेदीन ने बताया कि मृत किशोरी का नाम रानी कुमारी उर्फ रेनू पुत्री हंस लाल 14 वर्ष है किशोरी मृत अवस्था में आई थी घटना की सूचना सीएचसी द्वारा MLC के माध्यम से म्योरपुर पुलिस को दी गयी पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले PM के लिये दुद्धी भेज दिया गया घटना के समय घर मे माता पिता घर मे मौजूद नही थे मजदूरी करने गांव में गए थे किशोरी के फाँसी लगाने के कारण का पता अभी तक नही चल पाया है पुलिस जाँच में जुटी।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal