ग्वालियर- कोरोना कोविड- 19के लिए अब तक सटीक इलाज नहीं है, लेकिन आयुष विभाग द्वारा कोरोना रोकने की दवा होने का दावा किया जा रहा है। इसी के तहत इन दिनोंभिंड में होम्योपैथी की दवा लोगों को घर-घर नि:शुल्क बांटी जा रही हैं। आयुष के पास कोरोना रोकने के तीन उपाय हैं। आयुर्वेद, यूनानी और हौम्योपैथी। इनमें होम्योपैथी को सबसे अधिक कारगर बताया जा रहा है। दावा यह है कि अगर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाए तो बीमारी चपेट में नहीं ले पाती। लोगों को होम्योपैथी की दवा उपलब्ध कराते हुए तीन दिन खाली पेट चार से छह गाेलियां खाने की सलाह दी जा रही है
भिंड में जिला आयुष अधिकारी डॉ. आरके दुबे के अनुसार कोई वायरस जन्य बीमारी एक से दूसरे व्यक्ति में पहुंचती हैं। यह हमें तब गिरफ्त में लेती है जब शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) कम होती है। अगर हम रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनाए रखें तो ऐसी बीमारियों से बचकर रह सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छे खान- पान के साथ ही विभिन्न इलाज की पद्धतियों को अपनाकर बढ़ाई जा सकती है। सेंट्रल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड ने कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए होम्योपैथी की आर्सेनिक एल्बम- 30 को 3 दिन खाली पेट सेवन किए जाने को कारगर उपाय माना है।
शहर में 10 टीमें कर रहीं दवा का वितरण
शहर के विभिन्न वार्डों में दवा का वितरण के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं। आयुष अधिकारी के निर्देशन में शहर के गांधी नगर इलाके में सहसराम शर्मा एवं पुष्पा भदौरिया दवा वितरित की गई। बृजेश यादव द्वारा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों दवा वितरण किया जा रहा है। इसी प्रकार जिले में विभिन्न स्थानों पर 57 औषधालयों के जरिए दवा वितरित कराई जा रही है।
आयुर्वेद दवाएं भी कराई जा रहीं उपलब्ध
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनाने के लिए आयुर्वेद दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें शेषमणि वटी, त्रिकुट चूर्ण के अलावा अढू तेल शामिल है। लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि इन दिनों घर पर रहते हुए सुपाच्य भोजन करें। व्यायाम और योगासन को भी अपनाएं जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहे। जरूरत होने पर तत्काल कॉल कर चिकित्सकीय सलाह लें।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कारगर है होम्योपैथी की दवा
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal