ग्वालियर- मोहना हाइवे पर 16 फीट के चबूतरे पर विराजमान शिव परिवार को किसी सिरफिरे ने खंड़ित कर दिया। मोहना थाना पुलिस पड़ताल कर सिरफिरे की तलाश कर रही है।
मोहना थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि हाइवे पर चबुतरे में शिवलिंग के साथ पार्वती, गणेश व नंदी विराजन थे। सुबह शिवलिंग एक तरफ पड़ा था। नंदी का एक सिंग खंड़ित था। आशंका है कि रात को किसी सिरफिरे व्यक्ति ने यह हरकत की है। मोहना थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal