बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जनपद पंचायत बैढन के ग्राम पंचायतों में शासन की योजनाओं के तहत मिलने वाला अनाज अभी तक हितग्राहियों को नहीं प्राप्त हो सका और इसके अतिरिक्त प्रशासन के निर्देश के अनुसार मास्क तथा सेनेटाइजर का भी वितरण नहीं किया गया है जिससे कोरोना वायरस से बचाव हेतु जारी योजनाओं का लाभ गांवों तक नहीं पहुंच पा रहा है वही
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बड़गड़, जोगियानी, करामी, अमहरा, सेमरिया – मकरोहर इत्यादि पंचायतों में सरपंच – सचिव द्वारा अभी तक नोज मास्क- सेनेटाइजर मुफ्त अनाज का वितरण नहीं किया गया है।

जबकि उक्त ग्रामीण अंचल जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं वही “लॉक डाउन” में ढील के दौरान ग्रामीणों का शहर में आना-जाना होता है जबकि शहरी और कस्बाई इलाकों में लॉक डाउन के नियमों के साथ योजनाओं का प्रशासन सख्ती से पालन करवा रहा है लेकिन ग्रामीण अंचलों में कथित भ्रष्टाचार के चलते अभी तक योजनाओं का क्रियान्वयन समुचित ढंग से नहीं किया गया है।
सूत्र यह भी बताते हैं कि उक्त ग्राम पंचायतों में पंचपरमेश्वर योजना के तहत एक लाख रूपये सभी पंचायतों के खातों में पहुंच चुका है लेकिन उसका आहरण शासन के निर्देशों के अनुसार अभी तक नहीं किया गया है और धन का आहरण न होने के कारण सेनेटाइजर, मास्क और अनाज जरूरतमंदों को मुहैया नहीं हो सका है वही भारत सरकार कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के लिए करोड़ो रूपये खर्च कर रही है और लोगों को आगाह किया जा रहा है और प्रशासन शहरी तथा ग्रामीण अंचलों में मुस्तैदी से लॉक डाउन का पालन करवा रहा है लेकिन गांवों मेें देखने पर यह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ कि लॉक डाउन के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं और एक बाइक पर तीन-तीन सवार यात्रा कर रहे हैं और लोग समूहों में बैठकर समय बिता रहे हैं हालांकि दुकानें बंद हैं लेकिन लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं वही सूत्रों की मानें तो पता चला है कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उक्त पंचायतों के सरपंच – सचिवों से कहा है कि जब वे कहेंगे तब पंच परमेश्वर के मद से धन का आहरण किया जायेगा और जरूरी चीजों का वितरण भी किया जायेगा वही जबकि लम्बे समय से लॉक डाउन चल रहा है इसकी अवधि भी बढ़ाकर 03 मई तक कर दी गयी है और उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि लॉक डाउन की अवधि आगे भी बढ़ेगी फिर भी गांवों में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जो जरूरी चीजें वितरित की जानी चाहिए थीं वह अभी तक नहीं हो पायी हैं और साथ-साथ भुखमरी के शिकार गरीब लोगों तक योजनाबद्ध अनाज भी नहीं पहुंच रहा है।
www.badhatakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal