बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:-कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के इस दौर में भी लोग शराब का गोरखधंधा चला रहे हैं। इस गोरखधंधे को समाप्त करने के लिए जिला कलेक्टर के.वी.एस चौधरी के निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर.एल.शाहू के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने माड़ा थाना बन्धौरा चौकी अन्तर्गत छापा मार कर संतोष बिंद पिता देवी लाल बिंद निवासी सुहिरा के निवास स्थान पर बने टैंक से 3 पेटी अंग्रेजी शराब व 107 पेटी देशी मदिरा प्लेन जप्त किया गया
जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताया जा रहा है वही आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 43(1) (क) एवं 34(2) के तरह कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया

वही उक्त कार्यवाही में महिला आबकारी उप निरीक्षक नीलिमा मार्को,आबकारी उप निरीक्षक श्वेता सिंह,आरक्षक शिवेन्द्र सिंह,आर एन शाहू, भास्कर दत्त राल्ही,आलोक सिंह,एवं बहादुर सिंह गोंड महत्वपूर्ण भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal