बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- कोरोना वायरस की महामारी ने तो लोगो की जिंदगी में भूचाल लाकर रख दिया है सरकार द्वारा इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए नए नए पहल अपना रही है पूरे देश मे लॉक डाउन घोषित कर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वही दूसरी तरफ सरकार के एक आदेश ने गरीब लोगो के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है जिसमे हर किसी को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन सरकार के इस फैसले ने ग्रामीण एरिया के लोगो को एक ऐसे संकट में खड़ा कर दिया है कि उन्हें कुछ भी समझ पाना असंभव लग रहा है इसका कारण यह है की ग्रामीण एरिया में गरीब,किसान और दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग है लोगो को लॉक डाउन में खाने के लाले पड़े हुए है मास्क और सेनेटाइजर कहाँ से खरीदे वही अगर किसी प्रकार किसान सरकार के कार्यवाही से बचने के लिए अपने अन्न को बेचकर मास्क सेनेटाइजर खरीदने की सोचे भी तो उन्हें मास्क सेनेटाइजर नही मिल पा रहा है क्योकि ग्रामीण एरिया में संचालित मेडिकल स्टोर पर मास्क सेनेटाइजर उपलब्ध ही नही है ऐसे में लोग मास्क कहा से पाए ये सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है लेकिन इस सवाल का जवाब किसी भी जिम्मेदार के पास नही है।।

ग्रामीण एरिया में नही किया जा रहा सेनेटाइज
अगर बात की जाए कोरोना वायरस के रोकथाम की तो ग्रामीण एरिया में सुविधाओं का अभाव है शहरी क्षेत्र में गिने चुने कुछ वार्डो को सेनेटाइज तो कर दिया गया लेकिन कई वार्ड सेनेटाइज से अछूते रह गए ऐसे में ग्रामीण एरिया की किसको परवाह है वही लोगो ने कहा कि जब आज तक 25 वर्षो से ग्रामीण एरिया में मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए DDT का छिड़काव नही हुआ तो सेनेटाइज का ग्रामीण एरिया में छिड़काव आसमान से तारे तोड़ने जैसा है।।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal