ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/04/2020
शुक्रवार – मंगलवार को रहेगा पूरी तरह से “लॉक डाउन” पालन न करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही, घर पर रहे – सुरक्षित रहें
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु “लॉक डाउन” के आज 18 वे दिन जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी के दिशा – निर्देशन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आज दिनांक 09/04/2020 दिन – गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक “लॉक डाउन” में जरूरी वस्तुओं के लिये

दुकानें खुली थी जिसमें सब्जी – फल – दूध – किराना का लोगों ने खरीदारी की वही कल दिनांक 10/04/2020 को दिन शुक्रवार को पूरी तरह से “लॉक डाउन” रहेगा जिसमें कोई भी दुकान खुली नही रहेगी केवल मेडिकल दुकानें खुलेगी जिसको लेकर के सिंगरौली एसडीम- ऋषि पवार, सीएसपी- देवेश पाठक, बैढन नगर कोतवाल अरुण पाण्डेय व नगर निगम अमला और पुलिसकर्मी लाउडस्पीकर से अलाउंस किया जा रहा था जिसमें समझाइश देते हुए 12 बजने के बाद लगे दुकानों को बंद कराया गया वही दिन शुक्रवार – मंगलवार को अगले आदेश आने तक पूरी तरह से “लॉक डाउन” रहेगा और बाकी दिनों में सुबह 9:00 बजे 12:00 दोपहर तक जरूरी वस्तुएं की दुकाने खुलेगी और जो भी नियम का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी और “लॉक डाउन” में घर रहे सुरक्षित रहे परेशानी से सभी लोग बचे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal