ग्वालियर 93 कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांचजीआर मेडिकल कॉलेज ने की है। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं बीएसएफ के द्वितीय कमांडेट की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद अब गुरुवार को उनको डिस्चार्ज किया जा सकता है। उधर अब स्वास्थ्य विभाग एवं जेएएच ने सैंपल कलेक्शन की संख्या भी बढ़ा दी है। मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए 158 सैंपल पहुंचे हैं।
4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्थिति बिगड़ गई थी। बुधवार को आई 93 सैंपल की नेगेटिव रिपोर्ट ने राहत प्रदान की है। इसमें 69 सैंपल ग्वालियर, मुरैना के 15, भिंड के 4, शिवपुरी के चार, दतिया के एक संदिग्ध मरीज का सैंपल शामिल था। वहीं बीएसएफ के द्वितीय कमांडेंट की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब जेएएच प्रबंधन डिस्चार्ज करने की तैयारी कर रहा है। गौरतलब है कि बेटे एवं पत्नी की रिपोर्ट पहले ही नेगेटिव आ चुकी है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के पास जांच के लिए सीएमएचओ कार्यालय से 55, जेएएच से 103 सैंपल पहुंचे हैं। इनकी रिपोर्ट गुरुवार शाम तक आने की संभावना है।
6 मरीज सुपर स्पेशिलिटी में भर्तीः जेएएच के सुपर स्पेशिलिटी वार्ड में वर्तमान में 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इसमें एक श्योपुर का मरीज भी शामिल है। वहीं आइसोलेशन में भर्ती 26 संदिग्ध मरीजों से दो की हालत गंभीर है। दो मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जेएएच की कोल्ड ओपीडी में बुधवार को 241 मरीजों की जांच की गई है एवं 84 के सैंपल भेजे गए हैं। जबकि मंगलवार रात 8 से सुबह 8 बजे तक 54 सैंपल मेडिकल कॉलेज पहुंचाए गए हैं।
अब तक की स्थितिः-
विदेश से आए यात्रीः अब तक 496 यात्री विदेश से आए हैं। इन सभी की स्क्रीनिंग हो चुकी है।
दूसरे राज्य या जिलों से आए लोगः 4074 लोग अब तक आए हैं, बुधवार को एक व्यक्ति पहुंचा है। इ सभी की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
होम क्वारंटाइनः 1485 व्यक्ति पहले से होम क्वारंटाइन थे, जिनमें से 204 लोग 14 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं। बुधवार को 57 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इसमें से 39 लोगों की स्क्रीनिंग अब तक हुई है।
हॉस्पिटल आइसोलेशनः अब तक 44 मरीज अस्पताल में आइसोलेट किए गए हैं। बुधवार को 38 लोगों को अस्पताल में आइसोलेशन में पहुंचाया गया है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal