Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोरोना संदिग्ध 12 साल की बच्ची को नहीं मिला इलाज, परिजन बोले-सुबह से भूखी है खाना तक नहीं खिलाया

ग्वालियर डबरा से कोरोना संदिग्ध को जांच के लिए जिला अस्पताल मुरार भेजा गया था। रास्ते में बच्ची को उल्टी दस्त शुरू हो गए तो जिला अस्पताल में सैंपलिंग के बाद ड्रिप लगा दी गई। इसके बाद बच्ची को भर्ती करने के लिए जेएएच पहुंचा दिया गया। बच्ची को सुबह से शाम तक जब भर्ती नहीं किया तो परिजन वापस जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में बच्ची को भर्ती कर लिया गया। वहीं परिजनों ने इसकी शिकायत भोपाल तक कर दी है।

दरअसल 12 साल की बच्ची को डबरा सिविल अस्पताल से कोरोना संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल मुरार रैफर किया गया था। एंबुलेंस से आते समय रास्ते में बच्ची को उल्टी दस्त हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची का सैंपल लेने के बाद ड्रिप भी चढ़ा दी थी। लेकिन बच्ची को डायरिया की शिकायत देखते हुए जेएएच उपचार के लिए भेजा गया। परिजन जब बच्ची को लेकर पहुंचे तो जेएएच में सुबह से शाम तक बच्ची को भर्ती नहीं किया गया। उधर बच्ची की हालत अधिक खराब हो रही थी। परिजन बच्ची को लेकर वापस जिला अस्पताल मुरार पहुंच गए। उनका कहना था कि यदि भर्ती नहीं कर सकते तो हमें वापस डबरा भेज दिया जाए। बच्ची सुबह से भूखी है, खाना तक नहीं खिलाया गया है। इसके बाद डॉक्टरों ने परिजनों को समझाया कि जेएएच ने भर्ती नहीं किया तो कोई बात नहीं हम जिला अस्पताल में ही भर्ती कर लेते हैं। बच्ची को जब भर्ती किया तो परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।

परिजनों ने की शिकायतः-परिजनों ने जेएएच में बच्ची के इलाज में बरती गई लापरवाही को लेकर भोपाल तक शिकायत की है। जिसमें कहा है कि जेएएच में कोरोना के अलावा अन्य मरीजों पर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने भी इसको लेकर खासी नाराजगी जाहिर की है। कलेक्टर ने जेएएच में सभी मरीजों को इलाज मिल सके इसके लिए नोडल ऑफिसर के रूप में डॉ. विनीत चतुर्वेदी की तैनाती की है। जिनका काम कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को इलाज उपलब्ध कराना होगा। वहीं जिला अस्पताल एवं सिविल अस्पताल हजीरा में भी सामान्य रोगियों को उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं।

निजी अस्पताल भी करें इलाजः कलेक्टर ने निजी अस्पताल एवं क्लीनिकों को भी निर्देश दिए हैं कि वह सामान्य मरीजों का उपचार करें। जिससे लोगों को परेशान नहीं होना पड़े। केवल सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों को कोल्ड ओपीडी भेजा जाए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...