बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- कोरोना संकट काल से जिले के रहवासियो को बचाने व सुरक्षित रखने के लिए सिंगरौली जिला कलेक्टर के.वी.एस चौधरी ने पहले से जारी आदेश में संशोधन करते हुए कहा है कि जो किराना,सब्जी,फल और दूध डेयरी की दुकाने 12 से शाम 4 बजे तक खुला करती थी वो अब सुबह 9 बजे से 12 बजे तक कि संचालित होंगी वही उन्होंने आगे कहा है कि जिले में संचालित

किराना,सब्जी,फल और डेयरी दुग्ध की दुकानें मंगलवार और शुक्रवार पूर्णतः बंद रहेगी वही जिला मुख्यालय बैढन में मंगलवार और शुक्रवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार के साथ साथ जिले में संचालित सभी साप्ताहिक बाजार जो मंगलवार और शुक्रवार को लगते रहें हैं वो अब बंद रहेंगे सिर्फ सप्ताह में पांच दिन सोमवार,बुद्धवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को ही सुबह 9 से 12 बजे तक ही संचालित होंगी लेकिन सभी गैस एजेंसियां सप्ताह में सातो दिन सुबह 9:00 से 4:00 बजे तक ही संचालित होंगी लेकिन गैस गोदाम पर किसी भी उपभोक्ता को गैस नहीं दिया जायेगा बल्कि गैस एजेंसियों के द्वारा उपभोक्ताओं को घर पर होम डिलीवरी दी जाएगी वहीं शासकीय उचित मूल्य की दुकान का भी संचालन सुबह 9 से शाम 4 बजे तक सातो दिन किया जायेगा और दवाई की दुकान पहले की तरफ ही संचालित होंगी,अभी तक सिंगरौली जिले में एक भी कोरोना वायरस के मरीज नही पाए गए जिसके कारण जिला प्रशासन और भी सख्त हो गया है ताकि जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित न होने पाए लोग सुरक्षित रहे इसके लिए कलेक्टर के.वी.एस चौधरी ने जिलेवासियो से अपील भी किये है कि घरो में रहे सुरक्षित रहे लॉक डाउन का पूरी तरफ से पालन करें
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal