जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा, जाँच के बाद नियमानुसार होगी कार्यवाही- कलेक्टर – एसपी
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु “लॉक डाउन” होने के कई दिन से जूझ रहे सिंगरौली जिले के हृदय को एक और हादसे ने छलनी कर दिया वही शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे हर्रहवा गांव में स्थापित रिलायंस सासन पावर लिमिटेड का ऐश ड्राइक अचानक फुट गया जो राख बांध टूटने के कारण आस – पास के गांव और राखड य़ुक्त घरो का नमो निशान मिटाते हुये और वहाँ के बारहो मास बहने वाला जीवन दायिनी गोहबईया नाला व खेत में राख पानी भर गया।

वही जिला प्रशासन मौके पर पहुचा तब बचाव कार्य शुरू हुआ और रिलायंस सासन पॉवर का ऐश डैम शुक्रवार की शाम अचानक फूट जाने से गांव में अफरा-तफरी मच गयी थी डैम फूटने से किसानों का सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गया है जिसमे डैम का राखड़ युक्त पानी सैकड़ों एकड़ जमीन को अपनी जद में ले लिया और क्षेत्र के पूरे इलाके में मलवा भर जाने से कुछ मवेशी रात भर फंसे रहे और कुछ घटना की जानकारी मिलने के बाद हालात का जायजा लेने मौके पर जिला कलेक्टर व एसपी सहित रिलायंस सासन पॉवर के अधिकारी पहुंचे और डैम फूटने के बाद उससे निकलने वाले राखड़ के पानी का तेज बहाव होने से आस-पास के निचली बस्तियों के रहवासियों को सतर्क कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि राख का मलबा निचले इलाकों में पहुंच गया है इससे भारी नुकसान होने की संभावना जतायी गई है और खेतों में कटाई के बाद रखी गेंहू की फसल मलबे के तेज बहाव में बह गया और रिलायंस ऐस डाईक में 6 लोग लापता बताये जा रहे थे जिनकी खोज के लिए रेस्क्यू टीम आपदा प्रबंधन होम गार्ड सिंगरौली और एनडीआरफ टीम वाराणसी से कलेक्टर द्वारा बुलाया गया लगातार प्रयास किये जा रहे है जो शनिवार शाम तक दो लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं जिसमें दिनेश शाह पिता बिसाहू लाल शाह उम्र -38 वर्ष जो अतिथि शिक्षक थे और दिनेश शाह का अबोध बालक शामिल हैं और अब तक तीन लोगों के और गायब होने की सूचना मिल रही है जिसके लिये बचाव कार्य किये जा रहे हैं।
वही मौके पर मौजूद कलेक्टर- केवीएस चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक- टी.के विद्यार्थी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज, अपर कलेक्टर- बीपी पाण्डेय, सिंगरौली एसडीएम- ऋषि पवार, एसडीएम – विकास सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
कलेक्टर श्री चौधरी के द्वारा जहा ऐसडैस से प्रभावित हुई फसलो सहित आवासो आदि का तत्काल सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया ताकि प्रभावित हुये व्यक्तियो के नुकसान का सही आकलन कर उन्हे मुआवजा प्रदान किया जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि प्रभावितो के आवास, खाने पीनेसहित अन्य आवश्यक वस्तुओ की तत्काल व्यवस्था कराई जाये और घटना स्थल पर सहायक कलेक्टर संघप्रिय, एसडीएम ऋषि पवार, रवि मालवीय, सीएसपी- देवेश पाठक, थाना प्रभारी बैढऩ- अरूण पाण्डेंय, थाना प्रभारी विन्ध्यनगर – राघवेन्द्र द्विवेदी, लांघाडोल थाना प्रभारी- यूपी सिंह आरआई- आशीष तिवारी सहित लगभग जिले के 500 पुलिसकर्मी जगह – जगह तैनात रहे और राहत एवं बचाव दल में लगे कर्मचरियो को आवश्यक दिशा – निर्देश दिये जा रहे है।
राख बांध में लीकेज की ग्रामीणों व समाजसेवियों द्वारा कई बार की गयी थी रिलायंस प्रबंधन से शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया और वही लगभग 6 माह पूर्व में राख बाध फूटने व अन्य समस्याओं को लेकर विस्थापित परिवारों द्वारा सैकड़ो की संख्या में लगभग 23 दिनों तक धरना हुआ था केवल पर धरना खत्म किया गया वही बताते है कि सिंगरौली कलेक्टर को कम्पनी प्रबंधन द्वारा गुमराह किया गया कि राख डैम वगैरह सब ठीक है उसके बावजूद सब सामने दिख रहा है ।
जिले में राखड़ बांध टूटने की यह तीसरी घटना है इससे पहले एस्सार पावर लिमिटेड बंधौरा और एनटीपीसी का राख बांध टूट चुका है और इसके बाद एनटीपीसी का जब राख बांध टूटा था उस समय भी हर्रहवा गांव लोगों द्वारा तथा कई समाजसेवियों द्वारा रिलायंस सासन पावर राख बांध के लीक होने की जानकारी रिलायंस प्रबंधन को दी गयी थी लेकिन प्रबंधन के कान पर जूूं तक नहीं रेंगी जिसका नतीजा है कि आज राख बांध टूट गया और भारी जानमाल का नुकसान हो गया और अधिकारी समय रहते सक्रिय हो जाते तो यह घटना नहीं होती और जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों को डैम लिक होने की सूचना दिया था। अब उन किसानों का क्या होगा जो सालभर के खेतों में पसीना बहाये थे और उनका हक अधिकारियों की लापरवाही ने ले डूबा और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ऐश डैम लंबे समय से लिकेज कर रहा था इसकी सूचना कंपनी अधिकारियों को दी गयी थी लेकिन लापरवाह अधिकारी ग्रामीणों को बात को अनसुना कर दिया और शुक्रवार की शाम रिलायंस का ऐश डैम फूट गया और डैम फूटने के बाद ग्रामीणों ने सूचना कंपनी अधिकारियों को दिया और इसके बाद मौके पर कंपनी के लापरवाह अधिकारी पहुंचकर मुआयना करने में जुटे रहे और एस्सार व एनटीपीसी का ऐश डैम फूटने के बाद एनजीटी की ओवरसाइट कमेटी ने जिले में स्थापित सभी विद्युत कंपनियों से स्व प्रमाण पत्र मांगा था कि उनका ऐश डैम सही हालत में है या नहीं और विद्युत कंपनियों की ओर से डैम दुरुस्त होने का एनजीटी को प्रमाण पत्र भी दिया था और साथ ही एनजीटी की टीम ने निरीक्षण करते हुये डैम दुरुस्त करने का सख्त निर्देश कपंनी के अधिकारियों को दिया था इसके बाद भी डैम फूट जाना कपंनी अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है और बतादें कि बीते वर्ष 2019 में 7 अगस्त को एस्सार का ऐश डैम फूट गया था जिसमें स्थानीय किसानों पर कहर टूट पड़ा था ठीक इसके बाद अक्टूबर 2019 में एनटीपीसी का ऐश डाइक फूट गया जिससे आसपास के निचले बस्तियों में राख का मलबा भर गया था और इन घटनाओं के बाद ऐश डैम फूटने की घटना का सिलसिला जारी है। अब रिलायंस सासन पॉवर का ऐश डैम फूटने से किसानों को सैकड़ों एकड़ का नुकसान हो गया फिर भी विद्युत कंपनियों के अधिकारी लापरवाही करने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं।
आईजी व डीआईजी ने किया मौका मुआयना
रिलायंस सासन पावर प्लांट के ऐश डाइक में हुये हादसे के घटनास्थल पर आईजी रीवा रेन्ज- चंचल शेखर व डीआईजी रीवा रेन्ज- अनिल कुशवाहा ने मातहतों के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया और घटना किस प्रकार घटित हुयी उक्त घटना में किसी लापरवाही है इस हेतु ग्रामीणों से जानकारी ली गयी और राहत कार्य तीब्र गति से करने हेतु समझाईस दी गयी।
मृतक दिनेश के वारिसो को 15 लाख की आर्थिक सहायता राशि हुई मंजूर शासन पावर परियोजना का डैम टूटने से घटित दुर्घटना में मृतक- दिनेश शाह पिता बिसाहू लाल शाह को 10 लाख एवं मृतक दिनेश शाह का अबोध बालक जो लापता है 5 लाख कुल 15 लाख की आर्थिक सहायता राशि एवं दिनेश शाह की पत्नी रीना को परियोजना मे 15 हजार रूपयें प्रति माह की नौकरी तथा मृतक के माता – पिता को शासकीय प्रचलित जीवन निर्वाह भत्ता दिये जाने हेतु कंम्पनी के द्वारा सहमति प्रदान की गयी है।
ग्रामीण बताते हैं कि लगभग 5 गांव प्रभावित हुआ है जिसमें हर्रहवा – झांसी टोला – सिद्धि खुर्द सिद्धि कला- भाड़ी टोला लगभग 10 किलोमीट गोहबयई नाला में राख पानी जाकर पूरी तरह से अस्तित्व उसका मिट चुका है जो रिहन्द नदी में राख गिरा है और माल मवेशी खेती लगभग करोड़ो का नुकसान हुआ है ।
वही गोहबईया पुल के ऊपर लगभग 3 से 4 फुट राख मलबा जमा हुये थे जिसको हटाने हेतु एनसीएल कम्पनी की अम्लोरी व निगाही की 2 जेसीबी के सहारे पुल के ऊपर से राख को हटाया गया एनसीएल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
रिलायंस सासन पावर प्रोजेक्ट का डैम फूटने से जिम्मेदार स्थानीय कंपनी प्रबंधन और अनिल अंबानी के ऊपर एफ आई आर दर्ज किया जाये- सीपी शुक्ला
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला ने बताया कि रिलायंस सासन पावर प्रोजेक्ट का फ्लाई ऐश डैम का टूटना चिंता का विषय है और इस डैम के टूटने से आई तबाही ने सभी को झकझोर कर रख दिया है विगत दिनों रिलायंस पावर प्रोजेक्ट के खिलाफ स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन कर डैम के फूटने की जानकारी कंपनी प्रबंधन और जिला प्रशासन को दिया था किंतु समय रहते कंपनी प्रबंधन के ऊपर चेतना नहीं आयी और सिंगरौली जिले में एस्सार पावर प्रोजेक्ट एवं एनटीपीसी विन्ध्यनगर का भी ऐश डैम टूटा हुआ था इससे भी रिलायंस के प्रबंधन ने सबक नहीं लिया जो निश्चय ही बहुत बड़ी लापरवाही की श्रेणी में आता है और मुझे लगता है कि यह रिलायंस प्रबंधन की जानबूझकर की गयी लापरवाही है जब डैम पूरी तरह से भर चुका है और इस समय बारिश का मौसम नहीं है और डैम का फूटना संदेहास्पद है जिस की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए साथ ही मै मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी से मांग करता हूं कि डैम फूटने के कारण हुई तबाही एवं जो लोग अपनी जान गवां चुके हैं उसका जिम्मेदार रिलायंस प्रबंधन के साथ कंपनी मालिक अनिल अंबानी के ऊपर भी मुकदमा दर्ज कराया जाये यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ एवं रिलायंस कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी और प्रभावित लोगों को उनका हक दिलाकर रहेगी।
आज पूरे देश में कोरोना महामारी के कारण लोग “लाक डाउन” में हैं अपने घरों में रह रहे हैं इसी दरमियान रिलायंस सासन प्रोजेक्ट का डैम टूटने से अचानक लोगों के घरों में मलवा भर जाता है कई लोग पानी में बह जाते हैं बेगुनाह लोगों की मौत हो जाती है जिसकी जिम्मेदारी रिलायंस प्रबंधन और अनिल अंबानी की है और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला ने माग किया है कि अनिल अंबानी के ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया जाये और साथ ही तत्काल प्रभावित लोगों को क्षतिपूर्ति के साथ कंपनी में एक एक नौकरी दिया जाये और जो लोग अपनी जान गवां चुके हैं उन्हें 2-2 करोड़ रुपये और उनके आश्रितों को नौकरी दी जाये।
कांग्रेसियों को गनियारी पुलिस चेकपोस्ट पर रोका गया
रिलायंस सासन पावर प्लांट के फ्लाई ऐश टूटने की घटना के बाद घटनास्थल पर जा रहे कांग्रेसी नेताओ को प्रशासन द्वारा गनियारी पुलिस चेक पोस्ट के पास रोक दिया गया और इस संबंध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानेन्द्र सिंह (ज्ञानू) ने कहा कि रिलायंस कंपनी की घोर लापरवाही के कारण फ्लाईएस डैम टूट गया जिसके कारण फ्लाई ऐश की सुनामी जैसी बाढ से सैकड़ों लोग तबाह हो गये, चार से छ: लोगों के मरने कि खबर है वहीं पूरे गांव मे मातम छाया हुआ है कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को गनियारी पुलिस चेक पोस्ट पर जबरन रोक दिया गया, क्या जनता के हितार्थ न्याय की लड़ाई लडऩे वालों की आवाज क्यो दबाई जा रही है सासन पावर की लापरवाही पर पर्दा डालने व लगातार अन्याय किया जा रहा है ऐश बाध के पीडि़तो से न मिलने देना प्रशासन का अनुचित कदम है अभी तक सासन पावर पर कोई एफआईआर दर्ज नही हुई है।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal