दतिया- देश व्यापीलॉक डाउन के तीसरे दिन एसपी अमन सिंह राठौर दोरा करते हुए इंदरगढ़ नगर पहुँचे। एसपी ने नगर का निरीक्षण किया तथा इंदरगढ़ थाने से दतिया रोड, शीतला माता बाजार, भांडेर एवं सेवड़ा रोड तक पैदल चल कर निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर पर जाकर दुकानदारों को समझाए दी कि वह ग्राहकों को 2 फुट की दूूरी बनाकर दवाइयां वितरित करें। बाइक पर घूम रहे लोगों को रोककर बाइक सवारों को हिदायत दी कि वह घर से नहीं निकले। निकालने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वही समाजसेवियो से कहा कि आप समाज सेवा के साथ-साथ अपनी स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखें 2 फुट 2 फुट की दूरी पर ही लोगों की सेवा करें। उनके साथ इंदरगढ़ थाना प्रभारी रत्नेश यादव, सब इंस्पेक्टर भान सिंह सिसोदिया, आरक्षक संतोष कुशवाह, बृजराज सिंह तोमर, इरशाद खान नगर के पुलिस स्टाफ निरीक्षण में शामिल रहे।
दतिया एसपी ने किया इंदरगढ़ का निरीक्षण, लोगो को दी सामाजिक दूरी रखने समझाईश
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal