Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जयारोग्य अस्पताल में चार कमरों में कोल्ड ओपीडी का संचालन शुरु,कोरोना के मरीजों के लिए अब 24 घंटे दवा स्टोर खुला रहेगा

ग्वालियर।

जयारोग्य अस्पताल में चार कमरों में कोल्ड ओपीडी का संचालन शुरु हो गया है। जबकि दो कमरों में जांचों का इंतजाम कि या गया है। मरीज को गेट से प्रवेश के साथ ही रजिस्ट्रेशन पर्चा मिल जाएगा। साथ ही अब मरीज का मोबाइल नंबर भी रिकार्ड में रखा जा रहा है। वहीं कोरोना के मरीजों के लिए अब 24 घंटे दवा स्टोर खुला रहेगा। इससे मरीजों को दवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जीआर मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी लैब में मशीन इस्टॉल होने के साथ ही जांच कि ट भी आ गई है। संभवतः शनिवार से ट्रायल शुरु हो सकता है।

जेएएच में माधव डिस्पेंसरी में चार कमरों में कोल्ड ओपीडी का संचालन शुक्रवार से शुरू हो चुका है। यहां ईएनटी, मेडिसिन एवं पीडियाट्रिक्स डॉक्टरों की राउंड द क्लाक ड्यूटी लगाई गई है। मरीजों के 24 घंटे चेकअप की व्यवस्था की गई है। साथ ही दो कमरों में माइक्रोबायोलॉजी एवं पैथोलॉजी का स्टाफ बैठना शुरू हो गया है। यहीं से मरीजों का सैंपल कलेक्ट किया जा रहा है। ओपीडी में दाखिल होते ही मरीज का पर्चा बन जाएगा। जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एसएन अयंगर ने कोरोना मरीजों के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल निशुल्क औषधि के न्द्र एवं सेन्ट्रल दवा स्टोर को 24 घंटे खुला रखने के आदेश भी दिए हैं। इससे मरीजों को आधी रात को भी दवा उपलब्ध हो सके गी।

कमरे खाली करना शुरूः जेएएच में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को तो स्वाइन फ्लू वार्ड में रखा जा रहा है। लेकिन संदिग्ध मरीजों को रखने का इंतजाम नहीं है। इसके लिए जेएएच की पत्थर वाली इमारत में 500 बेड रिजर्व किए जाना हैं। मेडिसिन वार्ड खाली कराया जा चुका है। आर्थोपैडिक वार्ड में वर्तमान में एक मरीज भर्ती है। जिसे एसडीएम से बात होने के बाद जिला अस्पताल मुरार में शिफ्ट कि ए जाने की तैयारी है। वहीं सर्जरी वार्ड में जरुर मरीजों की संख्या ज्यादा है। हालांकि इनको भी जिला अस्पताल में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है।

कि ट आई अब शुरू होगा ट्रायलः जीआर मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी लैब में कोरोना वायरस की जांच के लिए मशीन इंस्टॉल हो चुकी है। शुक्रवार को कि ट भी आ चुकी है। अब शनिवार से ट्रायल शुरू कि ए जाने की संभावना है। आमतौर पर इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है। वर्तमान में कोरोना के संकट को देखते हुए जल्दी लैब शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्योंकि वर्तमान में डीआरडीओ में सैंपल यदि 9 भेजे जा रहे हैं तो रिपोर्ट केवल 3-4 की आ रही है।

वर्जनः-

हमने जेएएच की पत्थर वाली इमारत को खाली कराने का काम शुरू कर दिया है। कोरोना वायरस का टेस्ट भी जल्द शुरू करने का हमारा प्रयास है। कोल्ड ओपीडी चार कमरों में शुरु हो गई है।

डॉ. एसएन अयंगर, डीन जीआर मेडिकल कॉलेज

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...