ग्वालियर-रेल और बसों के बंद होने से गिरीराजजी की परिक्रमा करने गए लोग फंस गए। इनकी संख्या 500 से अधिक बताई जा रही है। ये सभी भिंड मुरैना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी दो दिन से ये लोग मथुरा स्टेशन पर फंसे हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे मथुरा स्टेशन पर एक मालगाड़ी आकर रूकी तो सभी उस पर सावार हो गए। मथुरा स्टोशन पर इन्हें किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। सभी लोगों को उम्मीद थी की ट्रेन ग्वालियर में रुकेगी और ये उतर जाएंगे।
जब ट्रेन ग्वालियर में नहीं रुकी तो लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने ये बाद स्टेशन मास्टर को बताई। स्टेशन मास्टर ने आउटर पर ट्रेन को रोकने के आदेश दिए। सभी यात्रियों को उतार लिया गया और स्टेशन पर लाया गया। सभी 500 लोगों की स्क्रीनिंग स्टेशन पर की गई। मथुरा से आए इन लोगों को जिला प्रशासन द्वारा इनके घरों पर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
गिर्राजजी का परिक्रमा कर लौट रहे यात्री मथुरा से मालगाड़ी पर चढ़े, 500 लोगों ग्वालियर के पास उतारा गया
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal