बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- पड़ोसी देश चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर सभी देश हाई अलर्ट पर उसी को देखते हुए भारत मे भी कोरोना वायरस को लेकर इस बीमारी के बारे में सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार किया जा रहा है उसी अभियान के तरह काेरोना वायरस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच खुटार खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभय रंजन सिंह ने आमजन को इससे घबराने की जगह सावधानी बरतने की अपील की है।

वही खुटार खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रति फैल रहे भ्रम को दूर करने के लिए कोरोना वायरस के प्रति आमजन में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से गांवों तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

आगे उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड 19) बीमारी के लक्षण शर्दी,खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ आदि हैं।
कोरोना वायरस से घबराने की बजाय उपचार करवाए। नजदीकी चिकित्सा संस्थान पर संपर्क कर परामर्श उपचार जांच कराएं। लक्षण वाले यात्री मास्क का उपयोग करें और लोगों से दूरी बनाए रखें तथा घर से बाहर भ्रमण नहीं करें और डॉक्टर की सलाह से उपचार ले।
BMO अभय रंजन सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक एक भी व्यक्ति इस वायरस से पीड़ित नहीं पाया गया हैं। स्थिति को बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी हैं। वही जिला अस्पताल में बुखार खांसी और जुखाम के मरीजों की जांच के लिए अलग से विंग बनाई गई हैं। जहां इन लक्षणों से युक्त मरीजों की जांच की जा रही हैं।
वायरस से बचने के लिए रखें सावधानी
बीएमओ डॉक्टर अभय रंजन सिंह ने आमजन को सलाह देते हुए बताया कि खांसते और छींकते समय नाक व मुंह को हाथ से रुमाल से ढंके हाथों को बार-बार धोएं, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। रुमाल, कपड़े या मास्क का इस्तेमाल करें। पीड़ित व्यक्ति यथासंभव घर पर ही रहें।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal