बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नवागत जिला पुलिस अधीक्षक- टीके विद्यार्थी द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन शिकंजा” के तहत कोतवाली थाना प्रभारी निरिक्षक – अरूण कुमार पाण्डेय को बड़ी सफलता मिली है।
कोतवाली पुलिस ने एक लाख रूपये कीमत के 03 डीजल पम्प सहित तीन आरोपियो और आर्म्स एक्ट में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के जानकारी के अनुसार दिनांक 15/03/2020 को हिर्रवाह तिराहा गनियारी में आरोपी बिहारी केवट पिता- बाबूलाल केवट उम्र 20 वर्ष निवासी- खटखरीया थाना बैढ़न को लोहे का धारदार बका और आरोपी अमर सिंह गोड़ पिता रामजनम गोड़ उम्र 23 वर्ष निवासी करौटी थाना बैढ़न को बलियरी डेम तिराहा के पास अवैध रूप से लोहे का धारदार बका लेकर आमजन-राहगीरों को दिखाकर भय का वातावरण निर्मित किये थे।

वही सूचना पर पुलिस गश्ती दल के द्वारा आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया व आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार बका जप्त किया गया और उनके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी और बताया गया कि दिनांक 02/03/2020 को प्रार्थी कृषक -ओमकारनाथ बैस, विनोद विश्वकर्मा तथा रामदयाल बैस निवासी बलियरी थाना बैढ़न ने सूचना दिया कि दिनांक 18/02/2020 को तीनों प्रार्थी अपना डीजल पम्प बलियरी डैम में सिंचाई हेतु रखे थे दिनांक 02/03/2020 को देखा तो 3 डीजल पंप नहीं थे कोई अज्ञात व्यक्ति डीजल पंप कीमती लगभग (एक लाख रूपये) की चोरी कर ले गया है और सूचना पर चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात चोरों की तलाश की जाने लगी जिस पर बैढ़न कोतवाली पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शत्रुघ्न केवट पिता कृष्ण मुरारी केवट उम्र 21 वर्ष राजकुमार केवट (उर्फ इदा) पिता छन्नूलाल केवट उम्र 19 वर्ष निवासी खटखरीया थाना बैढ़न तथा नसीर खान पिता सफीक खान उम्र 35 वर्ष निवासी नवजीवन विहार सेक्टर नंबर 4 द्वारा तीन डीजल पंपों को मछली पकड़ने वाली नाव के द्वारा चोरी कर ले गये और आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी तो चोरी करना स्वीकार किया गया और 03 डीजल पंप को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी ।
उक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक – मुकेश झारिया, प्रधान आरक्षक- अरविंद द्विवेदी, विरेंद्र त्रिपाठी, दीपनारायण, आरक्षक – महेश पटेल, पंकज सिंह, श्यामसुंदर बैस, जितेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal