ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 16/03/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “ऊर्जांचल ऑटो यूनियन” (एटक) सिंगरौली द्वारा बैढन ऑटो स्टैंड से प्रति आटो वालो से ₹20 रुपये की अवैध वसूली बंद कराये जाने को लेकर इसके पूर्व में तीन बैठकों में संगठन द्वारा ऑटो चालकों से बैठकी की वसूली बंद करने की मांग की गयी थी जो आज दिनांक तक वसूली बंद नहीं हुआ है ।

आज उक्त मामले को संगठन द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय से लेकर नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त – जिला पुलिस अधीक्षक – एसडीएम सिंगरौली व थाना प्रभारी बैढन को लिखित में शिकायत पत्र दिया गया है ।
वही शिवसेना के ऑटो सेना से मुकेश कुमार शर्मा ने अपने समर्थकों के इस्तीफा देकर आये है जो आज “ऊर्जांचल ऑटो यूनियन” (एटक) सिंगरौली संगठन प्रभारी का पद सम्भालते ही आवेदन पत्र देकर अनुरोध करते हुये कहा है कि बैढन बस स्टैंड में की जा रही वसूली पर रोक लगायी जाये अन्यथा संगठन बाध्य होकर 23 मार्च 2020 को नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय का घेराव करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal