बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन होली त्यौहार के मद्देनजर देखते हुये जिला कलेक्टर के दिशा – निर्देशन में “शुद्ध के लिये युद्ध” के तहत मिली शिकायत पर जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा डेयरी एवं मिष्ठान व नमकीन भंडार के दुकानों व अड्डो पर आज 03 स्थानों पर जाकर ताबड़-तोड़ सैम्पलिंग भरकर कार्यवाही की गयी ।

वही बताया जा रहा है कि गंगा डेयरी होल-सेल दुकान में मिल्क क्रीम का सैंपल लिया गया वही विन्ध्यनगर के यादव मिल्क डेयरी से खोवा का सैंपल भरा गया और बैढन के गुप्ता जी नमकीन सेंटर में शिकायत पर सेव नमकीन का सैंपल भरे गये और खाद्य सुरक्षा अधिकारी- साबिर अली ने बताया कि शिकायत कर्ता ने बूंदी में गन्ध की शिकायत की थी बूंदी का सैंपल भरा गया और संचालित हो रहे स्थानों पर बेसन वगैरह का निरीक्षण किया इसके बाद नियमानुसार कार्यवाही की गयीं ।
उक्त होली त्यौहार के अवसर मिलावट खोरो पर नकेल कसने हेतु त्योहारों के सीजन पर आगे कार्यवाही जारी रहेगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal