बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला जेल पचौर में बंद कैदी मटुकधारी विश्वकर्मा उम्र लगभग 75 वर्ष निवासी- कचनी ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुये बताया कि हम जेल परिसर में दवा लेने जा रहे थे तभी जेल के कर्मचारी द्वारा हमको धक्का देते हुये पहने हुये जूते से मारा पीटा गया जिसमें एक पैर कुल्हा के पास टूट गया जिसका उपचार पुराना जिला चिकित्सालय में चल रहा है जो 2 से 3 दिन सजा से मुक्त होने वाले थे वही पीड़ित मटुकलाल विश्वकर्मा ने दवा उपचार के उक्त सिपाही पर कार्यवाही की मांग की है ।

इनका कहना है
सिंगरौली जेलर इन्द्रदेव तिवारी से मो फोन पर जानकारी चाही गयी तो उन्होंने बताया सिपाही के द्वारा बोला गया कि अपने बैरक में जाओ तभी गिरने से पैर चोटे आयी और मारा-पीटा नहीं गया है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal