ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/03/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासक- केवीएस चौधरी के दिशा – निर्देशन में नपानि आयुक्त शिवेंद्र सिंह के प्रयास से नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र व आसपास के लिये आग बुझाने के लिये अत्याधुनिक फायर फाइटर सुविधाओ से लैस लगभग 39 लाख की लागत से सिंगरौली नगर निगम में मंगाया गया है ।

वही बताते हैं कि अत्याधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह से लैस है जैसे फायर फाइटर (दमकल वाहन) में लगभग 30 फीट नीचे गहरे नदी व तालाब में गिरे हुये लगभग 6 टन वजनी वाहनों को निकालने की सुविधा है और साथ ही जनरेटर कंट्रोलर एलईडी लाइट लगभग 12 फुट ऊंचा चारों तरफ घूमने वाला एलईडी लाइट लगी हुई है जो रिमोट से संचालित होगा और जिसे घरों व अन्य जगहों पर आग लगने वाले स्थानों को देखकर आग बुझाने की सुविधा उपलब्ध है क्षेत्रवासियों को आग बुझाने में सुविधा मिलेगी वही उक्त अत्याधुनिक फायर फाइटर निगम क्षेत्र आने से लोगों में हर्ष का माहौल व्याप्त है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal