Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव,विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी कमी

बढ़ता कारवाँ न्यूज
मध्यप्रदेश//सिंगरौली
राघवेन्द्र सिंह गहरवार

स्वास्थ्य की दृष्टि से जिले में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई है वही जिला मुख्यालय में स्थित जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टर,नर्स,ओपीडी, दवाइयां सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव आज भी बना हुआ है। विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी की वजह से यहां मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। कुछ ही विशेषज्ञों के भरोसे जिला अस्पताल संचालित हो रहा है। ऐसी स्थिति में इलाज कराने के लिए मरीज शासकीय अस्पताल आना पसंद नहीं कर रहे है अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध नही है वही अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन आपरेट करने वाला कोई नही है वही आज के समय मे चिकित्सा में सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाली सिटी स्कैन मशीन भी जिला चिकित्सालय में उपलब्ध नही है वही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी व उपकरणों की कमी के कारण गंभीर बीमारी का इलाज सिंगरौली जिले के जिला अस्पताल में असम्भव सा हो गया है

आज देश मे हर तरफ बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का बोलबाला है देश के माशूम तक सुरक्षित नही हैं और अस्पतालों की हालत नरक से कम नही है इतना ही नही देश भी बुरी तरफ से बीमारी की राह पर है हर साल कोई न कोई बीमारी देश मे दस्तक देती है वही ज्यादातर मौते इसलिए हो जाती है क्योकि लोगो को वक्त पर मेडिकल सुविधा नही मिल पाती है अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर व उपकरणों के अभाव के कारण आपातकालीन स्थिति में रेफर कर दिया जाता है जिससे दूसरे अस्पताल में जाते जाते ही रास्ते मे बहुत से मरीज अपना दम तोड़ देते हैं कहने को तो सिंगरौली जिला ने अपने काले हीरे व बिजली उत्पादन व राजस्व के मामले में दिल्ली तक अपनी छाप छोड़ी है लेकिन अगर सुविधाओ की बात की जाए तो आज भी जिला चिकित्सालय अपनी हालात पर रो रहा है

आगे की खबर में हम आपके सामने लेकर आएंगे महीने में मिलने वाले नजराने के कारण CMHO की रहमो करम से जिले में अवैध पैथोलॉजी व झोला छाप डॉक्टर का है बोल बाला।।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...