Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

परीक्षा के तनाव में 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

ग्वालियर -डबरा शहर के रामगढ़ क्षेत्र में रहने वाली गणित संकाय की कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने शुक्रवार शाम को अपने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। छात्रा के पिता ने बताया कि छात्रा 12 वीं कक्षा में पढ़ रही थी और 4 मार्च से उसके पेपर थे। परीक्षा की उसकी तैयारी न होने के चलते वह तनाव में थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामगढ़ निवासी अशोक गुप्ता शुक्रवार को नौकरी पर थे, वहीं उनकी पत्नी मोहल्ले में किसी कार्यक्रम में गई हुई थी और बेटा कोचिंग पढ़ाने गया हुआ था। घर में उनकी बेटी प्रेरणा (17) अकेली थी। शाम करीब 7.30 बजे जब उनकी पत्नी घर पर लौटी तो घर के अंदर का कमरा अंदर से बंद था, जब उन्होंने दरार से झांककर देखा तो प्रेरणा फंदे पर झूल रही थी, जिसके चलते उन्होंने पति अशोक और पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजे को कुंदी तोड़कर खोला साथ ही फंदे से प्रेरणा को उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता अशोक ने बताया कि प्रेरणा 12 वीं कक्षा में पढ़ रही थी और 4 मार्च से उसके पेपर थे। परीक्षा की उसकी तैयारी न होने के चलते वह तनाव में थी।
अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट भी रहा खराब
पिता अशोक गुप्ता ने बताया कि प्रेरणा पढ़ाई में कमजोर थी, 4 मार्च से उसकी परीक्षा थी, लेकिन अर्धवार्षिक परीक्षा और टेस्ट में उसका रिजल्ट खराब था, इसलिए वार्षिक परीक्षा को लेकर भी वह चिंतित थी और तनाव में थी। वह कहा करती थी परीक्षा को लेकर उसकी तैयारी ठीक नहीं है। हम उसे समझा रहे थे, लेकिन वह इस तरह का कदम उठा लेगी पता नहीं था।
पिता आए सदमे में
जैसे ही अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने कहा कि बेटी की मौत हो गई है तो पिता अशोक गुप्ता एक दम से खामोश हो गए। उनके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे बस उन्होंने इतना ही कहा कि जिसे उन्होंने इतने लाड़-प्यार से पाला वह इस तरह का कदम उठाएगी उन्हें पता ही नहीं था ।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...