बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 29 फरवरी 2020 को वोल्टास कंपनी निगाही एवं श्री साई शैल मंगलम कॉलेज मोरवा के द्वारा “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” का आयोजन वोल्टास परिसर में शिविर के माध्यम से सबसे पहले सभी रक्तदाताओं का ब्लड प्रेशर वजन एवं ब्लड ग्रुप व हिमोग्लोबिन की जांच करने के बाद

रक्तदाताओं द्वारा आज उक्त शिविर में कुल 51 रक्तदाताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया और इस सराहनीय कार्य के लिये रेडक्रॉस सोसायटी के ओर से सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद सम्प्रेषित किया ।
उक्त शिविर में रेडक्रॉस ब्लड बैंक मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.डी. द्विवेदी,कोऑर्डिनेटर- जय प्रकाश दुबे, टेक्निकल सुपरवाइजर- अमित श्रीवास्तव, सीनियर टेक्नीशियन- हरिशंकर गुप्ता, आशीष शाह, संदीप वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal