ग्वालियर। मुरार थाना इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर मृतका को प्रताड़ित करने व उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सीपी कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय अंजू पत्नी गौतम शर्मा ने बीती रात्रि अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब काफी देर तक वह कमरे के बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने उसके कमरे के गेट पर दस्तक दी, लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आया, जिस पर उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो अंजू फांसी पर झूलती नजर आई। उसे फांसी पर झूलता देख परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच उपरांत शव को पीएम के लिए पहुंचा दिया। वहीं घटना की जानकारी पाकर मुरैना से मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए, जिन्होंने सास, ससुर, देवर व जेठानी पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने व उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है। नौकरानी बनाकर रखा मेरी दीदी
को मृतका के छोटे भाई ऋषि उपाध्याय ने बताया कि अंजू दीदी का विवाह वर्ष 2015 में हुआ था, तथा उनके चार वर्ष का बेटा देवकीनंदन व डेढ़ साल की बेटी मिष्ठी है। ऋषि के मुताबिक जीजाजी के जेल जाने के बाद ससुरालियों द्वारा उसकी दीदी को खर्चा देना बंद कर देने के साथ ही उसके साथ नौकरानी जैसा बर्ताव किया जाने लगा। दो माह पहले जब हमने अपनी छोटी बहन की शादी की, तो वह दहेज की मांग को लेकर दीदी को परेशान करने लगे, जब उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी, तो उन्होंने उनकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया।
पति दो साल से है जेल में
मृतका के पति ने मकान में रैंप बनाने को लेकर हुए विवाद के चलते पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे वह व उसको भाई दो साल से जेल में हैं। मृतका की मौत के बाद परिजनों ने गौतम की पैरोल के लिए आवेदन लगा दिया है। विवाहिता फांसी पर झूलती मिली है, मायके पक्ष द्वारा ससुरालियों पर आरोप लगाया गया है। फिलहाल शव का पीएम करवाकर मर्ग कायम किया गया है, जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अमित सिंह भदौरिया टीआई, थाना मुरार
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal