सिंह तोमर
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला ने इस बार कमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 61 दिन तक चले मेला में 800 करोड़ तक का कारोबार हुआ है। जबकि पिछले वर्ष तक 450 करोड़ का कारोबार हुआ था। मेला का भले ही औपचारिक समापन हो गया लेकिन आरटीओ टैक्स में वाहन खरीददारों को छूट मिलती रहेगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मेला उत्तरोत्तर तरक्की करता रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर के मान-सम्मान की दृष्टि से मै सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा। वे मेला के समापन अवसर पर बोल रहे थे। तोमर ने कहा कि पूर्वकेन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास से मेला में इस बार आरटीओ टैक्स में लगातार दूसरी बार छूट मिली। इससे आॅटोमोबाइल सेक्टर अपने बूम पर रहा। मेला की तरक्की के लिए 25 फरवरी को लोगों के बीच बैठकर उनसे सुझाव आमंत्रित करूंगा।
विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि मेला की रौनक में इस बार चार चांद लगे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा सोचना है कि मेला पूरे 365 दिन तक लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि दंगल के मैदान को आकर्षक बनाने के लिए मै अपनी विधायक निधि से 20 लाख रुपए दूंगा। ताकि परंपरागत और आधुनिक दोनों खेलों का स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके। समापन मौके पर संत कृपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। 25 तक मिलेगी बिजली फिर बंद होगी मेला प्राधिकरण ने कहा कि 25 फरवरी तक कारोबारियों को मेला प्राधिकरण से बिजली मिलती रहेगी। इसके बाद वह बंद कर दी जाएगी
पूर्वकेन्द्रीय मंत्री सिंधिया के प्रयास से मेला में इस बार आरटीओ टैक्स में लगातार दूसरी बार छूट मिलीकमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए मंत्री प्रद्युम्न
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal