Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खाद्य सुरक्षा की टीम ने दीनदयाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर छापा डाला, काफी मात्रा एक्सपायरी दवाएं मिली

ग्वालियर- खाद्य सुरक्षा की टीम ने बिरलानगर इंडस्ट्री ऐरिया में दीनदयाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर छापा डाला गया। यहां एक यूनिट की गैलरी में काफी मात्रा एक्सपायरी दवाएं मिली हैं। इसके अलावा टीम ने ठंडाई, शर्बत, कलर तथा लिक्विड ग्लूकोज के सैंपल जब्त किए हैं। इंडस्ट्री से लिव केयर टेबलेट50 स्ट्रिप, डायबिजेम टेबलेट 40 स्ट्रिप, फेमीकेम, अश्वगंधापाक 250 ग्राम के 55 पीस, लालकोतवाल तेल 50 एमएल की 35 पीस, अन्य दवाईयां भी मिली हैं।

दीनदयाल ब्रांड के नाम से शर्बत एवं ठंडाई का निर्माण चल रहा था। खाद्य सुरक्षा की टीम ने शर्बत, ठंडाई, कलर, लिक्विड ग्लूकोज के सैंपल जब्त किए हैं। यहां से गन्ना सिरका, जामुन सिरका, सेब सिरका,च्वयनप्राश दस ग्राम के 42 हजार पाउच एक्सपायरी डेट के मिले हैं। लाल खाद्य रंग, खाद्य तेल भी अपमिश्रित मिले हैं। उधर एक टीम ने डबरा में अलग-अलग चार जगह कार्रवाई की है। वहां से दूध, दही, पनीर के सैंपल जब्त कि ए हैं। कार्रवाई में डिप्टी कलेक्टर दीपशिखा भगत ने दीनदयाल इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई की है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...