Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अगर राजस्व वसूलना हैं तो छोटे कर्मचारियों के साथ-साथ बड़े कर्मचारियों को भी मैदान में उतरना होगा- एमडी मनीष सिंह

ग्वालियर। वित्त वर्ष की सामाप्ति में अब 39 दिन बचे हैं बिजली कंपनी के बकायादारों से अगर राजस्व वसूलना हैं तो छोटे कर्मचारियों के साथ-साथ बड़े कर्मचारियों को भी मैदान में उतरना होगा। यह निर्देश बिजली कंपनी के नए एमडी मनीष सिंह ने होटल तानसेन में ग्वालियर रीजन के अधिकारियों की बैठक दिए। श्री सिंह ने बैठक में कर्मचारियों से साफ-साफ कहा कि अब एसी आफिस में बैठकर काम नहीं चलेगा, सभी क्षेत्रों के डीजीएम को आफिस छोड़कर सुबह 8 बजे से लेकर शाम को तक फील्ड में रहना होगा यहीं नहीं डीजीएम को हर फीडर की जानकारी होनी चाहिए यहां तक उसकेपासहर जेई लाइनमेन तक का नंबर होना चाहिए। बिजली कंपनी का चालू वित्तवर्ष में 385 करोड़ रुपए का बकाया है इसके साथ ही हार माह भी बिजली कंपनी को नुकसान हो रहा है।
कंपनी उपभोक्ताआें को 61 करोड़ रुपए की बिजली दे रही है, लेकिन वसूली केवल 21 लाख रुपए की हो रही है। बिजली कंपनी ने साफ निर्देश दिए हैं कि काम में लापरवाही बरतने वालों को अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निदेशक (तकनीकी) आर.एस. श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (ग्वालियर क्षेत्र) जी.के. भरदया, मुख्य महाप्रबंधक एम.एस. अत्रे, ए.के. खत्री, अतिरिक्त संचालक (वित्त) ए.के.गीते, महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी सहित ग्वालियर रीजन के सभी महाप्रबंधक/उप महाप्रबंधक उपस्थित थे। उपभोक्ताओं को मीटर में रीड़िग सहीं दी जाए और अगर किसी बिल गड़बडी हो तो उसे तुरंत ठीक कराया जाए। बड़े अधिकारियों को अपने अधीन्थ के संवाद मिलाकर काम करना होगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...